{"_id":"5df135158ebc3e87b0706103","slug":"rumours-of-fake-rape-and-suicide-circulated-in-chitkara-university-mohali-news-pkl3596631156","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक कॉल पर छात्रा से दुष्कर्म व खुदकुशी करने की फैली अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेक कॉल पर छात्रा से दुष्कर्म व खुदकुशी करने की फैली अफवाह
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। चितकारा यूनिवर्सिटी में बुधवार को पूरा दिन छात्र प्रदर्शन करते रहे। छात्रों का आरोप था कि मंगलवार रात यूनिवर्सिटी की एक लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है व संबंधित लड़की ने आत्महत्या कर ली है। वहीं यूनिवर्सिटी के प्रबंधक व पुलिस ऐसी किसी भी तरह की कोई घटना होने से इंकार कर रहे थे। आखिर पुलिस जांच में पता चला कि दो छात्राओं ने फेक कॉल करके अफवाह फैलाई थी।
सुबह 11 बजते ही छात्र परीक्षा का बॉयकाट करके मेन गेट पर इकट्ठा होकर वी वांट जस्टिस के नारे लगाने लगे। राजपुरा के डीएसपी एएस ओलख, महिला विंग के अधिकारी, बनूड़ थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिस दिनभर तैनात रही। शाम के वक्त चाहे प्रदर्शनकारियों की संख्या काफी कम हो गई मगर वे अभी भी घटना घटने का आरोप लगा रहे थे।
डीएसपी एएस औलख व थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार रात 9 बज कर 25 मिनट पर एक कॉल 112 नंबर पर कंट्रोल रूम में आई थी। इसमें फोन करने वाले ने चितकारा यूनिवर्सिटी के पाईसी ब्लाक के कमरा नंबर 120 में एक छात्रा से दुष्कर्म होने के बाद उसके द्वारा खुदकुशी करने की बात कही। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। जांच में पाया कि संबंधित ब्लॉक में 120 कमरा नंबर ही नहीं था। पुलिस ने 220 नंबर कमरा देखा तो उस कमरे में सब कुछ ठीक था। पूरी यूनिवर्सिटी में भी कोई घटना नहीं घटी थी। फोन करने वाले छात्रों की पुलिस ने शिनाख्त करके जब उनके पास से घटना संबंधी जानकारी मांगी तो वे कुछ भी बताने से असमर्थ रहे व उन्होंने कहा कि गलती से फोन हो गया था।
विज्ञापन
कोट
यूनिवर्सिटी में किसी भी तरह की कोई घटना नहीं घटी है। यूनिवर्सिटी के दो विद्यार्थियों ने बीती रात पुलिस को गलत जानकारी दी थी व जांच के बाद कुछ भी सामने न आने पर उन्होंने अपने अभिभावकों के सामने अपनी गलती सवीकार की। कॉलेज के छात्र महज अफवाह पर यकीन करके प्रदर्शन शुरू कर दिया जबकि यूनिवर्सिटी में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। -डॉ. आरसी शर्मा, रजिस्ट्रार