फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rs 76.5 lakh distributed to 172 needy under the loan waiver scheme

कर्ज माफी स्कीम तहत 172 जरूरतमंदों को बांटे 76.5 लाख रुपए के प्रमाण पत्र

Fri, 17 Dec 2021 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Rs 76.5 lakh distributed to 172 needy under the loan waiver scheme
डेराबस्सी। कांग्रेस सरकार की ओर से अपना हर वायदा पूरा किया जा रहा है। राज्य में जरूरतमंद गरीब परिवारों के कर्ज माफ किए गए हैं। इसके मद्देनजर डेराबस्सी इलाके 172 कर्ज धारकों को 76.5 लाख रुपये के कर्जे माफ किए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए हलका इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ढिल्लों ने नगर काउंसिल दफ्तर में कर्जाधारकों को कर्ज माफी के सर्टिफिकेट बांटे। इस मौके पर उनके साथ नगर काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह रैडी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीपइंद्र ढिल्लों ने बताया कि इससे पहले पंजाब में भूमि रहित किसानों और खेत मजदूरों के कर्जे माफ किए गए हैं। हलका डेराबस्सी में भी दो करोड़ चालीस लाख रुपये के कर्जे माफ किए जा चुके हैं। कर्ज माफी के साथ राज्य के कर्ज धारकों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। अब वह अपना जीवन स्तर ऊंचा उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में राज्य में आर्थिक तौर पर गरीब परिवारों की मदद की जा रही है। राज्य में 4702 जरूरतमंद परिवारों का 20.98 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है। यह कर्ज पंजाब पिछड़ीं श्रेणियों भूमि विकास और वित्त निगम और पंजाब एससी भूमि विकास वित्त निगम की तरफ से माफ किए गए हैं। इस मौके पर जिला फील्ड अफसर रविंद्र चौधरी, जिला मैनेजर जगतार सिंह, पार्षद रामदेव शर्मा, दविंद्र सैदपुरा, भुपिंद्र शर्मा और हरमोहन मोहिनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed