फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rs 21.50 lakh in cash stolen from businessman's car after he was alerted to a 'punctured' tyre

Mohali News: टायर पंक्चर का इशारा कर कारोबारी की कार से 21.50 लाख रुपये की नकदी की पार

Sat, 24 Oct 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rs 21.50 lakh in cash stolen from businessman's car after he was alerted to a 'punctured' tyre
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। पटियाला रोड पर एक कारोबारी की कार से 21 लाख 50 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने टायर पंक्चर होने का इशारा कर इस वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर जीरकपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी श्याम लाल सहगल 22 अक्तूबर को लोहे के कारोबार के सिलसिले में मित्तल मेटल गए थे। शाम करीब 6:45 बजे वह अपनी इनोवा कार से घर लौट रहे थे। करीब सात बजे एयरफोर्स स्टेशन कट के पास ट्रैफिक लाइट पर तीन युवकों ने उन्हें कार का पिछला टायर पंक्चर होने का इशारा किया। सहगल ने एचपी पेट्रोल पंप के पास टायर पंक्चर की दुकान पर कार रोकी। वह पिछला टायर देखने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान एक कम उम्र का युवक ड्राइवर साइड की खिड़की खोलकर नीले-पीले रंग का बैग लेकर भाग गया। बैग में 21 लाख 50 हजार रुपये की नकदी थी। कारोबारी ने आसपास आरोपी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने पहले कारोबारी को टायर पंक्चर होने का झांसा दिया। जब कारोबारी कार से नीचे उतरा तो एक युवक ने मौका पाकर बैग चुरा लिया। यह घटना एयरफोर्स स्टेशन कट के पास हुई। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। श्याम लाल सहगल ने वारदात के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी सतिंदर सिंह ने कारोबारी के बयान दर्ज किए हैं। जीरकपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला बीएनएस की धारा 303 (2) और 3 (5) के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed