फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roof of the mud house collapsed, young man died

कच्चे मकान की छत गिरी, मलबे में दबा युवक, मौत

Thu, 21 Jul 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Roof of the mud house collapsed, young man died
डेराबस्सी। गांव मुबारकपुर में कच्चे मकान की छत गिर गई। उसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। लकड़ी के बालों से बनी छत को रोकने के लिए लगा लोहे का गार्डर टूटने से छत गिर गई और एक युवक उसके मलबे में दब गया। मलबे में दबने उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद गांव में मातम छा गया। मृतक की पहचान अनीश कुमार (17) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक अनीश कुमार घर में अकेला सो रहा था। उसके माता-पिता और भाई-बहन काम पर गए हुए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक कच्चे मकान की छत गिर गई और अनीश मलबे में दब गया। छत गिरने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने किसी तरह अनीश को मलबे से बाहर निकाला और डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुबारकपुर थाना प्रभारी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रात को मनाया था जन्मदिन
अनीश की मौत के बाद परिवार का हाल बेहाल है। उसके भाई मनीष ने कहा कि अनीश ने कल रात 17 साल पूरे कर लिए थे और उन्होंने उसका जन्मदिन मनाया था। आज सुबह उसके भाई ने 18वें साल में कदम रखा था, लेकिन सुबह हुआ हादसा उसके भाई को उससे दूर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची छत वाले घरों में रहने वालों को सताने लगा डर
डेराबस्सी के वार्ड नंबर एक से चार तक में मीरपुर और मुबारकपुर दो गांव आते हैं। इन वार्डों में दर्जनों घर हैं जिनकी छतें कच्ची हैं। कच्चे मकान को पक्का करने के फार्म भरने के बावजूद इन जरूरतमंद लोगों को योजना के तहत पैसा नहीं मिला। पहले भी मीरपुर में कच्चे मकान की छत गिरने से मलबे में दबने से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने उक्त परिवार को छत ठीक करने के लिए पैसे दिए। अब देखना होगा कि मीरपुर और मुबारकपुर में कच्चे घरों में रह रहे लोगों के प्रति सरकार कोई कदम उठाती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed