{"_id":"5793d0b94f1c1b4032c4bb86","slug":"robbery-thievery-house-robbery-house-thievery-maya-garden-house-thievery-crime-police-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" माया गार्डन की छठीं मंजिल पर बंद फ्लैट में चोरी, लाखों का नुकसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माया गार्डन की छठीं मंजिल पर बंद फ्लैट में चोरी, लाखों का नुकसार
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sun, 24 Jul 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित माया गार्डन सिटी में एक बंद फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया। चोर फ्लैट से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी ले गए। सूचना पर पुलिस ने फ्लैट का जायजा लिया और फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए।
समीर कंवर निवासी फ्लैट नंबर-602, ब्लाक-ई/3 ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह ऑफिस के काम से नोएडा गए थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे पड़ोस में काम करने वाली सफाई कर्मी ने फोन करके घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि फ्लैट का दरवाजा टूटा हुआ है। इसके बाद शुक्रवार देर रात घर पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि फ्लैट में सभी सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। समीर ने बताया कि अलमारियों से सोने के जेवरात और नगदी गायब थी। समीर के अनुसार, चोर सोने का एक हार (कीमत-2.50 लाख), हीरे की पांच अंगूठियां (कीमत-2.50 लाख), सोने की एक चेन (कीमत-45 हजार), डबल लेयर सोने की चेन (कीमत-60 से 70 हजार), सोने के झुमके और करीब 40 हजार रुपये की नगदी चोर ले गए हैं। समीर ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में बतौर असिस्टेंट मैनेजर काम करते हैं। काम के सिलसिले में अक्सर टूर पर जाना पड़ता है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके पर सबूत जुटाए। टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए लेब भेज दिए है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 11 से 3 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया गया। उन्हाेंने बताया कि जिस तरह से दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ा गया है, जिससे लगता है चोर बहुत शातिर हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि चोरों ने ग्लब्स पहनकर वारदात को अंजाम दिया।