{"_id":"6079f2b38ebc3e8d2e1b6a84","slug":"roads-of-harmilap-nagar-in-bad-condition-mohali-news-pkl410603576","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : नगर परिषद बेपरवाह.. गड्ढों में गुम हुईं हरमिलाप नगर की सड़कें, गुजरना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : नगर परिषद बेपरवाह.. गड्ढों में गुम हुईं हरमिलाप नगर की सड़कें, गुजरना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
जीरकपुर। पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र से सटे बलटाना के हरमिलाप नगर में सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। इन सड़कों से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन इस ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
खस्ताहाल सड़कों की वजह से लोगों को दूसरे रास्तों का सहारा लेकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। लोगों ने सड़कों की हालत सुधारने के लिए नगर परिषद में शिकायत दी है।
दीपक कुमार, बालकृष्ण, संजय सिंह, रजनीश कुमार, विकास कुमार, दिलीप सिंह और रजिंदर सिंह आदि का कहना है कि लंबे समय से कॉलोनी में सड़कों की हालत खराब है। आलम यह है सड़कें गड्ढों में तबदील हो चुकी हैं।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि इस संबंधी कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। ईओ संदीप तिवारी ने कहा संबंधित विभाग को सड़कों की हालत सुधारने के निर्देश दे दिए गए हैं।
क्या कहते हैं लोग...
सड़क सुविधा महत्वपूर्ण
शहरवासियों के लिए सड़क सबसे जरूरी साधन है। सड़कों की हालत सुधारने के लिए नगर परिषद में शिकायत दी जाती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। -राजीव कुमार
ध्यान दें अधिकारी
अधिकारियों को चाहिए कि लोगों की परेशानियों की ओर ध्यान दें। समय पर समस्याओं का समाधान करवाया जाना चाहिए, ताकि लोगों को दिक्कत न हो। -ललित गुप्ता
दूसरे रास्तों का सहारा
हरमिलाप नगर में सड़कों की हालत लंबे समय से खराब है। इस कारण लोगों को अन्य रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। इससे पैसे और समय दोनों की बर्बादी होती है। -रजनीश कुमार
हो रहे हादसे
सड़कों पर पड़े गड्ढों में गिरकर आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। ज्यादा परेशानी तो रात के समय आती है। अंधेरा होने के चलते हादसा होने की संभावना भी बढ़ जाती है। -गिरीश कुमार