{"_id":"6158c0ab8ebc3e831b32c749","slug":"roads-in-baltana-area-broken-people-upset-mohali-news-pkl4288006155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलटाना क्षेत्र की सड़कें टूटी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलटाना क्षेत्र की सड़कें टूटी, लोग परेशान
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र जीरकपुर का अहम क्षेत्र माना जाता है। इस क्षेत्र में कई सोसाइटियां हैं, लेकिन सुविधाओं की बात करें तो नगर काउंसिल जीरकपुर की ओर से बलटाना के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बलटाना क्षेत्र की सड़कें टूटी पड़ी हैं। बड़े-बड़े गड्ढे यहां आने वाले लोगों का स्वागत करते हैं। स्थानीय लोग गड्ढों से बेहद परेशान हैं।
लोगों का कहना है कि जीरकपुर नगर काउंसिल पंजाब की बड़ी काउंसिलों में से एक है और इसका बजट भी करोड़ों में हैं, लेकिन बावजूद इसके बलटाना क्षेत्र में सड़कों की हालत खस्ता बनी है। न तो नगर काउंसिल अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही चुनावों में झूठे वादे करने वाले नेता ही आते हैं। बलटाना क्षेत्र जीरकपुर चंडीगढ़ और पंचकूला की सीमाओं से सटा है। इसलिए यहां से सफर करने वाले वाहनों की संख्या रोजाना हजारों में होती है।
लोगों का कहना है कि टैक्स के रूप में कोरोड़ों रुपये काउंसिल को भरते हैं, लेकिन फिर भी बुनियादी सहूलियतों के लिए उन्हें तरसना पड़ रहा है उन्होंने जल्द ही गड्ढों से छुटकारा दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
गड्ढों के कारण व्हीकलों का होता है नुकसान
लोगों ने बताया कि बलटाना क्षेत्र की सड़कों के पड़े बड़े-बड़े गड्ढों के कारण कई बार गाड़ियों को भारी नुकसान हो जाता है। बरसात के दिनों में तो सड़कों में पड़े गड्ढे दिखाई नहीं देते और दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। कई बार तो हादसा बड़ा हो जाता है। यहां से निकलने वाली महंगी गाड़ियों को काफी नुकसान होता है।
कोट्स
जब से आया, सड़कें टूटीं
मुझे बलटाना में रहते हुए कई साल हो चुके हैं और मैं जब से यहां आया हूं तब से आज तक सड़कें टूटी ही देखी हैं। पता नहीं कब इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। -राजेश गोयल, निवासी बलटाना
गड्ढों में करना पड़ता है सफर
हमने तो सोचा था कि जीरकपुर बड़ा और साफ सुथरा शहर है। इसलिए बलटाना क्षेत्र में घर खरीदा था, लेकिन हमें क्या पता था कि टूटी सड़कों और बड़े बड़े गड्ढों में सफर करना पड़ेगा। -शलिंदेर गोयल, निवासी बलटाना
इलाके में आने से कतराते हैं ड्राइवर
मेरी फर्नीचर मार्केट में दुकान है। अक्सर हमारे समान की गाड़ियां यहां आती रहती हैं। यहां गाड़ी लेकर आने वाले ड्राइवरों की शिकायत रहती है कि उनकी गाड़ियां टूट जाती हैं। इस कारण वह इस ओर आने में आनाकानी करते हैं।
-गयूर मुहमंद, दुकानदार फर्नीचर मार्केट बलटाना
गड्ढों से वाहन हो रहे क्षतिग्रस्त
मैं यहां कारपेंटर का काम करता हूं और बाइक से रोजाना सफर करता हूं। एक सप्ताह पहले बरसात के बाद गड्ढे में पानी भरा होने के कारण मेरी बाइक का काफी नुकसान हुआ। जल्द ही इन गड्ढों को भरा जाना चाहिए
फारूक अंसारी, कारपेंटर फर्नीचर मार्केट बलटाना