{"_id":"680e769cae5daf82150940a6","slug":"road-to-tdi-city-closed-angry-people-will-sit-on-dharna-at-gmada-office-today-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128452-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: टीडीआई सिटी का रास्ता बंद, नाराज लोग आज गमाडा कार्यालय पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: टीडीआई सिटी का रास्ता बंद, नाराज लोग आज गमाडा कार्यालय पर देंगे धरना
विज्ञापन
मोहाली। टीडीआई सिटी सेक्टर-110 और 111 के निवासियों में सोसाइटी में बने रास्तों पर प्लॉट काटने पर रोष है। इन सेक्टरों की विभिन्न एसोसिएशनों की गठित तालमेल कमेटी ने फैसला लिया है कि सोमवार 28 अप्रैल को गमाडा कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी सड़कों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़े पैमाने पर रोष प्रदर्शन कर बिल्डरों और गमाडा/पुडा के अधिकारियों के पुतले जलाए जाएंगे।
लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने गमाडा के अधिकारियों के साथ मिलकर प्लाॅट काटा है। दोनों सेक्टरों की अलग-अलग रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन लगातार इस समस्या के समाधान के लिए गमाडा के अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसके बाद अलग-अलग एसोसिएशनों ने गमाडा दफ्तर के सामने 28 अप्रैल को धरना देने का एलान किया है।
सेक्टर-110 एसोसिएशन के प्रधान राजविंदर सिंह ने बताया कि बिल्डर साल 2010 में अपने निजी कार्यक्रम के लिए गांव भागोमाजरा निवासी से जमीन ली थी। इसको बिल्डर रास्ता बनाकर करीब 15 सालों से इस्तेमाल कर रहा था। अब जमीन के मालिक ने निशानदेही करवाकर छह माह पहले इस पर कंटीली तार लगवा दी है। इस कारण लोगों को अंदरूनी सड़कों से आना-जाना पड़ रहा है। इससे काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गत दिवस इस कारण एक महिला की सड़क हादसे में मौत भी हो गई थी।