फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Road condition will improve from 1.37 crore in Zirakpur-Derabassi

जीरकपुर-डेराबस्सी में 1.37 करोड़ से सुधरेगी सड़कों की हालत

Fri, 08 Jan 2021 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Road condition will improve from 1.37 crore in Zirakpur-Derabassi
सड़क परियोजना का उद्घाटन करते कांग्रेसी नेता दीपेंद्र ढिल्लों। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर/डेराबस्सी। निकाय चुनाव को लेकर शहरवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आए दिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है। इसी के तहत अब जीरकपुर और डेराबस्सी में दो जगह 1.37 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन कर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। बता दें कि उक्त दोनों ही क्षेत्रों के लोग लंबे समय खस्ताहाल सड़कों की वजह से परेशान हो रहे थे। अब यहां सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन

मोदीकुंज सोसाइटी की सड़क पर खर्च होंगे 37 लाख
वार्ड-30 के कांग्रेसी उम्मीदवार नवतेज नवी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हलका इंचार्ज दीपेंद्र ढिल्लों उपस्थित हुए और करीब 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क की परियोजना के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोदीकुंज सोसाइटी की सड़क चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से जुड़ती है। इस सड़क की हालत ठीक न होने के चलते उन्हें अन्य रास्तों से घूमकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

सैदपुरा गांव की सड़कों की सुधरेगी हालत
वार्ड-7 व 8 अधीन पड़ते गांव सैदपुरा गांव की बाहरी एवं भीतरी सड़कों की हालत सुधारने के लिए करीब 1 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी गई है। यहां मौजूद कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता दीपेंद्र ढिल्लों ने विशेषातिथि के तौर पर शिरकत की और परियोजना का नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed