फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Road collapsed due to basement digging in Sector-68, car and transformer also got stuck inside

Mohali News: सेक्टर-68 में बेसमेंट की खोदाई से धंसी सड़क, कार और ट्रांसफार्मर भी अंदर फंसे

Tue, 10 Jun 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Road collapsed due to basement digging in Sector-68, car and transformer also got stuck inside
मोहाली। गमाडा की लापरवाही के कारण सोमवार को सुबह 11 बजे सेक्टर-68 में एक कॉमर्शियल प्लॉट में बेसमेंट की खोदाई के दौरान सड़क का हिस्सा अचानक नीचे धंस गया। प्लॉट की अलॉटमेंट के बाद गमाडा ने यह देखना तक जरूरी नहीं समझा कि वहां निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार हो भी रहा है या नहीं। इसी उदासीनता के कारण फुटपाथ, सड़क और वहां खड़ी कार और ट्रांसफार्मर गड्ढे में समा गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना एक बार फिर गमाडा की जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ने वाली कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-68 में एक निर्माणाधीन कॉमर्शियल प्लॉट में बेसमेंट की खोदाई के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खोदाई के कारण प्लॉट से सटी जमीन का हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे रोड और फुटपाथ का एक भाग भी गड्ढे में समा गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पर खड़ी एक कार और एक बिजली का ट्रांसफार्मर भी गिरकर धंसी के अंदर फंस गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर या कर्मचारी यहां पर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि होने से बचाव हो गया। सूचना पर नगर निगम कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह और गमाडा के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कमिश्नर ने बताया कि निर्माण स्थल गमाडा के अधिकार क्षेत्र में आता है, लेकिन उन्होंने तत्काल राहत कार्य के आदेश दिए और गमाडा से इस हादसे की जांच कराने को कहा है। पार्षद कुलविंदर संजू ने बताया कि हादसे से दो दिन पहले ही सड़क पर दरारें दिखनी शुरू हो गई थीं। उन्होंने इस बारे में निर्माण साइट के प्रबंधकों को चेताया भी था। जेसीबी की मदद से गड्ढे में गिरी कार को बाहर निकाला गया, हालांकि वाहन को काफी नुकसान हुआ। गिरे हुए ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए पावरकॉम की टीम मौके पर पहुंची और रात 8 बजे के करीब सारी सप्लाई बहाल हो सकी। मौके पर मिले मोबाइल नंबर के आधार पर गौरव गोयल नाम के शख्स को फोन किया तो उन्होंने कहा कि उनका कोई प्रोजेक्ट सेक्टर-68 में नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed