फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   RMC point is filled with garbage, environment is getting polluted due to smoke and foul smell

Mohali News: कूड़े से पटा आरएमसी पॉइंट, धुंआ और दुर्गंध से पर्यावरण हो रहा प्रदूषित

Wed, 28 May 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
RMC point is filled with garbage, environment is getting polluted due to smoke and foul smell
कूड़े से पटा आरएमसी पॉइंट। संवाद 
मोहाली। नगर निगम कूड़े का निस्तारण करने के मामले में लगातार फेल साबित हो रहा है। शहर के अधिकतर आरएमसी पॉइंट कूड़े से पटे हैं। उनमें से दुर्गंध फैल रही है। लोगों को संक्रामक बीमारी का खतरा सता रहा है। आरएमसी पॉइंट कूड़ा उड़कर आसपास के क्षेत्रों में भी फैल रहा है। इसके अलावा कई जगह आग लगने से उठने वाले धुएं से भी पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। लोगों का कहना है कि बारिश की वजह से कूड़ा सड़ने लगा है। इससे बीमारी फैलने की संभावना प्रबल है। शहर के नागरिकों ने मंगलवार को शिकायतों के साथ नगर निगम का घेराव किया। इन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर कूड़ा साफ नहीं किया जा रहा है। शाहीमाजरा और जगतपुरा के प्लांट शुरू होने के बाद भी हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के शहर में करीब 14 आरएमसी पाॅइंट हैं। वहां पर रोजाना कूड़ा फेंका जाता है। नगर निगम आरएमसी पाॅइंट पर कूड़े का निस्तारण सही ढंग से नहीं कर पा रहा है। सेक्टर-77 के अलावा कुछ और ऐसे आरएमसी पाॅइंट हैं, जहां पर कूड़े के ढेरों में लगी आग देखी जा सकती है। इससे रिहायशी क्षेत्रों के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पॉइंट के आसपास बड़ी संख्या में पशु मंडराते रहते हैं। नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार कूड़ जगतपुरा और शाहीमाजरा में कूड़े के निस्तारण को लेकर लगाया गया प्लांट शुरू हो चुका है। फेज 3ए में प्लांट लगाने का काम चल रहा है। इसके बाद शहर में समस्या काफी हद तक हल होने की संभावना है। मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू का कहना है कि कूड़े के निपटान के लिए एक कंपनी से अनुबंध किया है। मोहाली को कूड़ा मुक्त बनाने के तौर-तरीकों पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन




हाेमलैंड सोसाइटी शहर की टाॅप सोसाइटी में है। सोसाइटी के सामने सेक्टर-77 में बने आरएमसी पाॅइंट के कारण काफी समस्या आ रही है। कूड़े की सफाई न होने के कारण बदबू फैल रही है। लोगों का घर के बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। सोसाइटी के निवासी अपने घरों के बाहर तक नहीं बैठ पा रहे हैं। -मिली गर्ग, होमलैंड
विज्ञापन
विज्ञापन



आरएमसी पाॅइंट से कुछ दूरी पर कूड़े में आग लगा दी जाती है। इससे जहरीला धुंआ उठ रहा है। यह रिहायशी इलाके में फैल रहा है। बार-बार नगर निगम के अधिकारियों को गुहार लगाई जा रही है कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - सुरिंदर कुमार, आरडब्ल्यूए के प्रधान, सेक्टर-77
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed