Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Retired Lieutenant General killed in road accident while on a walk

Mohali News: सैर कर रहे सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 11 Jan 2026 12:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Retired Lieutenant General killed in road accident while on a walk
पंचकूला। पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-4 स्थित डॉल्फिन चौक के पास शुक्रवार शाम सैर कर रहे रिटायर्ड आर्मी अधिकारी कुलवंत सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए चंडीमंदिर स्थित कमांड अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कुलवंत सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद से सेवानिवृत्त थे। उनके बेटे अमेरिका में रहते हैं और उनके पंचकूला पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक का शव फिलहाल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन

एमडीसी थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed