{"_id":"5e52e71f8ebc3ef3a306245f","slug":"residents-of-shivalik-colony-opened-front-against-colonizer-mohali-news-pkl3674872164","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालिक कालोनी के निवासियों ने कॉलोनाइजर के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालिक कालोनी के निवासियों ने कॉलोनाइजर के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
खरड़। शिवालिक कालोनी के निवासियों की ओर से कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण
कॉलोनाइजर के खिलाफ 21 फरवरी से विरोध प्रदर्शन शुरू किया हुआ है। इन लोगों का कहना है कि
यहां सुविधाएं नहीं मिलने से वे बदहाली में रह रहे हैं। यहां पर बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी गई हैं। शिवालिक कॉलोनी में सीवरेज, ड्रेनेज, सड़कें और पीने के पानी जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इस वजह से यहां पर लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। यहां पर बिजली की व्यवस्था भी सही नहीं है क्योंकि यहां पर तीन से चार ट्रांसफर पिछले काफी समय से खराब पड़े हुए हैं। इतना ही नहीं साल 2017 में हाईकोर्ट की ओर से यह आदेश भी दिए चुके हैं कि यहां पर अधूरे पड़े सभी कामों को जल्द पूरा किया जाए। लेकिन इसके बावजूद भी यहां पर कोई काम नहीं किया गया। बल्कि साल 2018 में नगर निगम ईओ खरड़ ने कॉलोनाइजर हीरा के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दिए थे। लेकिन आज तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। यहां पर हो रहे नए निर्माण और नए नक्शों में ग्रीन बेल्ट को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इन सभी बातों को लेकर जांच होनी चाहिए और और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे लोग खरड़ के नगर निगम दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।