फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   resident attack, attack Municipal team, Team visit for demolish incrochment in mohali

मोहाली में कब्जा हटाने गई निगम की टीम पर हमला, बनाया बंधक

Sat, 10 Sep 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Sat, 10 Sep 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
resident attack, attack Municipal team, Team visit for demolish incrochment in mohali
पीटा - फोटो : अमर उजाला
गांव सोहाना में अवैध कब्जा हटाने गई नगर निगम की टीम के साथ मारपीट और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। निगम के अधिकारियों ने इस संबंध में थाना सोहाना में शिकायत दी है। साथ ही मामले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

अधिकारियों का आरोप है कि निगम की टीम जब कब्जा हटाने गई तो आरोपियों ने काम में बाधा डाला। इस दौरान निगम स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की की गई। वहीं, एक अधिकारी की कमीज तक फाड़ दी। पगड़ी भी हिला दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में निगम अधिकारियों ने बताया है कि वार्ड-42 के पार्षद परमिंदर सिंह सोहाना ने निगम को शिकायत दी थी कि कुछ लोग धर्म के नाम पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। कमिश्नर ने निगम की टाऊन प्लानिंग शाखा को कब्जा हटाने के लिए आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम वीरवार को जब वहां अतिक्रमण हटाने पहुंची तो कब्जा धारकों ने निगम की टीम से बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद जब निगम की टीम ने कब्जा हटाने की मुहिम शुरू की तो उक्त लोगों ने अधिकारियों से बदसलूकी करने लगे। साथ ही निगम के एटीपी के साथ हाथापाई की। उनकी कमीज भी फाड़ दी।

महिला मुलाजिमों से किया गलत व्यवहार
शिकायत में बताया गया है कि जब निगम की टीम माहौल गरम होने के बाद वहां से लौटने लगी तो आरोपियों ने निगम की गाड़ी की चाबी निकाल ली। साथ ही महिला मुलाजिमों को गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश की। महिला स्टाफ से गाली गलौच की गई। इस दौरान एक निगम मुलाजिम का फोन भी आरोपियों ने छीन लिया। इसके बाद टीम को गाड़ी में बैठा लिया था। साथ ही गुग्गा माड़ी मंदिर में ले जाकर जबरदस्ती माफी मंगवाई गई। निगम के सहायक टाऊन प्लान मुख्तयार सिंह, बिल्डिंग अफसर अमृता सिंह व मोनिका ने थाना सोहाना को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।


क्या कहते हैं अधिकारी
डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी ने कहा कि सूचना मिलने पर मौके पर गए थे। गांववासी एक-दूसरे पर ही आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा निगम की ओर से इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed