फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Research: One and a half month the taste of apple will remain intact

रिसर्च : ज्यादा दिन तक सेब का स्वाद रहेगा %बरकरार’

Fri, 27 May 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Research: One and a half month the taste of apple will remain intact
मोहाली। भारत में सेब सबसे ज्यादा स्टोर होता है। इसे देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में कई दिन लग जाते हैं। लंबे समय तक इसकी स्टोरेज से सेब खराब होने का डर सताता है लेकिन नाबी के वैज्ञानिकों ने ऐसी वैक्स तैयार की है जिसके इस्तेमाल से इसे अब डेढ़ महीने तक स्टोर किया जा सकता है।
विज्ञापन

पेड़ से उतरने के बाद सेब का स्वाद अमूमन 10 से 15 दिन तक रहता है। दूसरी ओर सेब के स्वाद को बरकरार रखने के लिए प्राइवेट कंपनियां कोल्ड स्टोर की मदद लेती हैं। इसके बाद सेब 25 से 30 दिन ठीक रहता है। वहीं नेशनल एग्रो फूड बायोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (नाबी) के वैज्ञानिक कौशिक मजूमदार ने कहा कि अब एक ऐसी वैक्स बनाने के शोध पर काम हो रहा है, जिसे लगाने के बाद सेब का स्वाद 40 से 45 दिन तक बरकरार रहेगा। संवाद
विज्ञापन

सेहत के लिए सबसे अच्छा फल है सेब
सेब एक ऐसा फल है जिसे व्यक्ति की सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। देश में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल जैसे ठंडे क्षेत्रों में सर्वाधिक सेब पाया जाता है। अलग-अलग किस्म के सेब को तैयार करने की शुरुआत अप्रैल में हो जाती है। चार से पांच महीने में यह बनकर तैयार हो जाता है। अगस्त से लेकर अक्तूबर के मध्य तक पककर तैयार हुए सेब को पेटियों में पैक करके देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने का काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी राज्यों तक पहुंचते-पहुंचते खराब हो जाता है 25 फीसदी माल
सेब को देश के अलग-अलग हिस्से तक पहुंचाने के लिए प्राइवेट कंपनियों कोल्ड स्टोर का इस्तेमाल करती है। इसके बाद स्टोरेज सेब को एयरकंडीशन ट्रकों की मदद से देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाया जाता है। आमतौर पर ट्रक में लोड होकर सेब की खेप देश के दक्षिण में स्थित केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा आदि राज्यों तक पहुंचने में 15 से 20 दिन का समय लगता है। दूसरी ओर इतने दिन बाद जब सेब वहां पहुंचता है तो 20 से 25 फीसदी माल खराब होकर बेकार हो जाता है जिसका नुकसान व्यापारी को जेब से भरना पड़ता है।

कोट्स :::
हमारी ओर से बनाई वैक्स अभी अंडर ट्रायल है। शोध के दौरान सामने आया है कि वैक्स लगाने के बाद सेब का स्वाद ज्यादा दिन तक बरकरार रहेगा। इसका ट्रायल अगस्त में आने वाले सेब की स्टोरेज दौरान किया जाएगा। -कौशिक मजूमदार, वैज्ञानिक, नाबी मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed