{"_id":"69cae85d958edf66c30e1c67","slug":"relief-from-rainwater-problem-rs-247-crore-project-started-mohali-news-c-71-1-mli1016-140772-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बरसाती पानी की समस्या से मिलेगी राहत, 2.47 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बरसाती पानी की समस्या से मिलेगी राहत, 2.47 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। शहर में विकास कार्य लगातार जारी हैं, लोगों की बुनियादी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नगर काउंसिल जीरकपुर के वार्ड-24, गांव अड्डा झुग्गियां में 2 करोड़ 47 लाख 67 हजार की लागत से 2.5 किलोमीटर लंबे स्टॉर्म सीवर प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया है। इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और इलाके की सफाई तथा स्वास्थ्य स्तर में भी सुधार आएगा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र के विकास की ओर कोई ठोस ध्यान नहीं दिया और लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ा। अब वर्तमान सरकार कहनी नहीं, करनी के सिद्धांत पर काम करते हुए हर समस्या का समाधान कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि हलके में सड़कों, सीवरेज, पीने के पानी और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। आने वाले समय में जीरकपुर को एक सुविधाजनक और आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों की सेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए यह प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर नगर काउंसिल के अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा गांव के निवासी भी उपस्थित रहे।