फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Regular membership will be given only after trial qualification in golf range

गोल्फ रेंज में ट्रायल क्वालीफाई के बाद ही मिलेगी रेगुलर मेंबरशिप

Thu, 20 Feb 2020 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Regular membership will be given only after trial qualification in golf range
गोल्फ रेंज में ट्रायल क्वालीफाई के बाद ही मिलेगी रेगुलर मेंबरशिप
विज्ञापन

क्रासर - गमाडा ने 11 मार्च तक मांगे आवेदन, देनी होगी कड़ी परीक्षा
क्लास-वन कैटेगरी में 100, जनरल कैटेगरी में 100, स्टूडेंट्स कैटेगरी में 50 सीटें
एक साल तक अस्थाई मेंबरशिप के बाद मानक पूरे करने पर ही मिलेगी रेगुलर मेंबरशिप
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। वीआईपी शहर में अगर आप भी गोल्फ खेलने का आनंद उठाना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं। गमाडा ने सेक्टर-65 स्थित मोहाली गोल्फ रेंज में मेंबरशिप के लिए लोगों से आवेदन मांगे हैं। हालांकि मेंबरशिप हासिल करने के लिए लोगों को कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। क्योंकि मेंबरशिप के लिए मानक काफी सख्त रखे गए हैं। इस संबंधी आवेदन 11 मार्च तक किया जा सकता है। इसके बाद गमाडा की ओर से आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक गमाडा की तरफ से सेक्टर-65 स्थित गोल्फ रेंज में मेंबरशिप के लिए तीन कैटेगरी में आवेदन मांगे गए हैं। इसमें जनरल कैटेगरी में 100 सीटें रखी गई हैं। दूसरी सर्विस कैटेगरी रखी गई। इसमें केवल क्लास-1 के लोग ही आवेदन कर पाएंगे। इस कैटेगरी में भी 100 सीटें रखी गई हैं। जबकि एक कैटेगरी स्टूडेंट की रहेगी और इसमें 50 सीटों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गोल्फ रेंज में खेलने के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान आदि के लिए भी दाम तय किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, गमाडा ने साफ कर दिया है कि एक साल तक के लिए मेंबरशिप अस्थाई तौर पर दी जाएगी। एक साल के बाद ट्रायल लिए जाएंगे। इसके बाद जो लोग ट्रायल क्वालीफाई करेंगे और मानकों पर उतरेंगे उन्हें स्थाई मेंबर बनाने का मौका दिया जाएगा। नियमों के मुताबिक जो भी मेंबरशिप के लिए आवेदन करेगा। उसके खिलाफ किसी तरह का दोष नहीं होना चाहिए। जबकि स्टूडेंट कैटेगरी में 7 से 21 साल आयु वर्ग वाले आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा अन्य कैटेगरी मेंबर तय किए गए हैं। जिक्रयोग है कि कुछ समय पहले आई आंधी से गोल्फ रेंज को काफी नुकसान हुआ था। गोल्फ रेंज की फ्लड लाइट्स तक गिर गई थी। इसके बाद अन्य चीजों को नुकसान पहुंचा था। इस दौरान लोगों की जान का बचाव हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स
बनेंगे स्पेशल आई कार्ड, दिखाने के बाद ही होगी एंट्री
मिली जानकारी के मुताबिक मैनेजमेंट की तरफ से सभी मेंबरों के आई कार्ड तैयार किए जाएंगे। वहीं, मैनेजमेंट की ओर से तय किए गए प्रत्येक को उक्त आई कार्ड दिखाना होगा और इसके बाद ही एंट्री होगी। इसके अलावा मैनेजमेंट ने जो नियम तय किए हैं, उनका सभी को पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed