{"_id":"5f24254d8ebc3e9f9416097e","slug":"registry-made-in-its-name-by-giving-12-lakhs-refuses-to-pay-the-rest-mohali-news-pkl383181923","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख देकर अपने नाम करवाई रजिस्ट्री, बाकी पैसे देने से मुकरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख देकर अपने नाम करवाई रजिस्ट्री, बाकी पैसे देने से मुकरे
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने दो मामलों में पैसों के लेनदेन में हेराफेरी करने पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में चंडीगढ़ निवासी सीता ने जीरकपुर पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्होंने रविंद्रा एंकलेव में 16 लाख 10 हजार रुपये में प्लाट बेचा था। इसमें खरीददार भीमसेन भारती, उनकी पुत्री गीतांजली भारती व बेटे हिमांशु भारती निवासी जरनैल एंकलेव ने उनके साथ ठगी की है। खरीददार ने 12 लाख रुपये देकर रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली और बकाया राशि 4 लाख 10 हजार रुपये देने से मुकर गए।
जब शिकायतकर्ता ने बकाया राशि मांगी तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया जिसकी शिकायत जीरकपुर पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों को नामजद कर लिया गया है।
दूसरे मामले में शिकायतकर्ता गुरबख्श सिंह निवासी आदर्श नगर जीरकपुर ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने चौड़ा बाजार जीरकपुर में दो शोरूम खरीदे थे। इसके लिए उसने शोरूम विक्रेता को 80 लाख रुपये भी दे दिए थे लेकिन उन्होंने रजिस्ट्री करवाने की बजाए शोरूम किसी और को बेच दिए। पूछने पर उन्होंने लारे लगाना शुरू कर दिया। थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी रमेश्वर दास ने बताया कि जांच के बाद एसएसपी मोहाली व डीए लीगल के आदेशों के बाद दलजीत कौर व डॉ. भूपिंदर सिंह निवासी लोहगढ़ जीरकपुर के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल दोनों ही केसों में आरोपी फरार चल रहे हैं।