{"_id":"659953faae0cf0cab80d607a","slug":"registration-of-flat-not-done-after-taking-rs-24-lakh-mohali-news-c-71-1-mli1001-10202-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फ्लैट के 24 लाख रुपये लेकर नहीं करवाई रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फ्लैट के 24 लाख रुपये लेकर नहीं करवाई रजिस्ट्री
विज्ञापन
शिकायत की जांच कर जीरकपुर पुलिस ने महिला के खिलाफ दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पुलिस ने शिकायत पर फ्लैट का सौदा कर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में नामजद आरोपी की पहचान कविता निवासी रेलवे कॉलोनी पटियाला के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता संदीप गौतम निवासी 48-सी चंडीगढ़ ने बताया कि उसने विजय अपार्टमेंट बिशनपुरा में ग्राउंड फ्लोर का सौदा अपने दोस्त लखविंदर सिंह के जरिए फ्लैट की मालिकन कविता से 29 लाख रुपये में किया था और 4 लाख रुपये बतौर इकरारनामा दिए थे। इसके बाद रजिस्ट्री का समय अगस्त 2022 में रखा था। रजिस्ट्री का समय आने पर आरोपी कविता ने कहा अभी रजिस्ट्री नहीं हो सकती, क्योंकि फ्लैट पर 20 लाख रुपये का लोन है। इस पर शिकायतकर्ता ने 19 लाख रुपये और दे दिए। इसके बाद अगले महीने में रजिस्ट्री का समय तय किया गया, लेकिन आरोपी ने तब भी रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया और पता चला कि फ्लैट पर 32 लाख रुपये का लोन है। इसके बाद फ्लैट मालकिन कविता ने न तो रजिस्ट्री करवाई और न ही उनसे लिए 23 लाख रुपये वापस दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने तंग आकर इसकी शिकायत ईओ विंग जिला मोहाली में की। एसएसपी मोहाली के आदेश पर पड़ताल कर पुलिस ने 23 लाख की ठगी करने के आरोप में फ्लैट मालकिन कविता के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।