फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Registration of 7 lakh 93 thousand 465 voters in Mohali, this time an increase of 66 thousand 983 compared to 2019.

Mohali News: मोहाली में 7 लाख 93 हजार 465 मतदाताओं का पंजीकरण, 2019 के मुकाबले इस बार 66 हजार 983 बढ़े

Sat, 27 Apr 2024 06:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Registration of 7 lakh 93 thousand 465 voters in Mohali, this time an increase of 66 thousand 983 compared to 2019.
मोहाली। इस बार के लोकसभा चुनाव में एक बहुत खास बात उभरकर सामने आई है कि वोटर टर्नअराउंड-2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले बहुत ज्यादा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने में अब भी प्रयास जारी रखे हुए हैं, इसलिए पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की भागीदारी बढ़ेगी। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां सरगर्म है। अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवार रोड शो, नुक्कड मीटिंग तो कर ही रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रुठे हुए समर्थकों को भी मनाने का सिलसिला जारी है। सभी पार्टियों में ऐसा देखने को मिल रहा है। कई समर्थक जो टूटकर दूसरी पार्टी में चले गए थे उन्हें मनाकर घर वापसी करवाई गई है।
विज्ञापन


मोहाली में इस बार 7, 93, 465 वोटर्स ने पंजीकरण कराया है।। 2019 के मुकाबले देखा जाए तो इस बार 66983 वोटर्स बढ़े हैं। वर्ष 2019 में संख्या 7,26,482 थी। हालांकि अभी जिले में फाइनल इलेक्ट्रोल रोल जारी नहीं हुआ है और अभी भी वोट बनाए जा रहे हैं जिसके लिए लोगों को प्रशासन की ओर से गठित की गई टीमें प्रोत्साहित कर रही हैं।
विज्ञापन


मोहाली जिला तीन सब डिवीजन में बांटा गया है, जिसमें सब डिवीजन मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी शामिल है। अगर लोकसभा की बात करें तो मोहाली में दो सीटें लगती हैं। इनमें हलका आनंदपुर साहिब आता है, जिसमें मोहाली और खरड़ शामिल है, जबकि दूसरा हलका पटियाला है, जिसमें डेराबस्सी आता है। अगर लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो आनंदपुर साहिब सीट के अंतर्गत आते मोहाली डिवीजन में 60.10 फीसदी वोट पड़े थे। वहीं, खरड़ डिवीजन में 60.64 फीसदी वोट लोगों ने डाले थे। वोटिंग में पहले नंबर पर डेराबस्सी रहा था, जहां 69.03 फीसदी वोट लोगों ने डाले थे। जो पटियाला लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है, साथ ही डेराबस्सी के पुरूष वोट डालने में सबसे आगे थे, जिन्होंने 70.79 फीसदी डाले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कुल मतों की संख्या

वोटर्स वर्ष 2019 वर्ष 2024

कुल वोटर्स 7,26,482 7,93,465

पुरुष वोटर्स 3,81, 731 4,15,804

महिला वोटर्स 3,44,725 3,77,625

ट्रांसजेंडर 26 36

सब डिवीजन वाइज वोटर्स की संख्या

मोहाली सब डिवीजन

वोटर्स वर्ष 2019 वर्ष 2024

कुल वोटर्स 2,25,330 2,28,735

पुरुष वोटर्स 1,17,877 1,19,191

महिला वोटर्स 1,07,451 1,09,536

ट्रांसजेंडर 02 08



खरड़ सब डिवीजन

वोटर्स वर्ष 2019 वर्ष 2024

कुल वोटर्स 2,42,530 2,75,099

पुरुष वोटर्स 1,27,816 1,44,485

महिला वोटर्स 1,14,708 1,30,605

ट्रांसजेंडर 06 09

डेराबस्सी सब डिवीजन

वोटर्स वर्ष 2019 वर्ष 2024

कुल वोटर्स 2,58,622 2,89,631

पुरुष वोटर्स 1,36,038 1,52,128

महिला वोटर्स 1,22,566 1,37,484

ट्रांसजेंडर 18 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed