फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Refused to go to work, contractor pushes worker into oil pan

Mohali News: काम पर जाने से किया मना, ठेकेदार ने मजदूर को तेल की कढ़ाई में धकेला

Mon, 22 Jan 2024 03:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Refused to go to work, contractor pushes worker into oil pan
मोहाली। सेक्टर-85 में दुकान के सामने बैठकर हाथ सेक रहे मजदूर और ठेकेदार में काम पर जाने से मना करने पर बहस हो गई। इसके बाद दोनों में लड़ाई हो गई और ठेकेदार ने मजदूर को दुकान पर गर्म तेल की कढ़ाई में धक्का दे दिया। इससे मजदूर काफी हद तक जल गया है। वह अभी फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित भरत कुमार ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। 21 जनवरी को सेक्टर-85 में एक दुकान के सामने साथी कर्मचारी के साथ बैठकर हाथ सेक रहा था। इतने में वहां उसका ठेकेदार संतोष कुमार आ गया। उसने उसे काम पर चलने के लिए बुलाया, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद ठेकेदार को उस पर गुस्सा आ गया। उसने उसे गाली देनी शुरू कर दी। जब मजदूर ने उसे रोका तो वह उसे पीटने लगा। दोनों हाथापाई करने लगे और लड़ते-लड़ते दुकान तक पहुंच गए। इसके बाद ठेकेदार ने जब उसे धक्का दिया तो वह पीछे जिस खोलते तेल की कढ़ाई में समोसे बनाए जा रहे थे उसमें जा गिरा। इसके बाद साथी कर्मचारी उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां उसका दायां हाथ और दाईं तरफ से मुंह जल गया है। अभी उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed