फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Record 409 people infected in Mohali, one dead

मोहाली में रिकॉर्ड 409 लोग संक्रमित, एक की मौत

Sat, 27 Mar 2021 01:49 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Record 409 people infected in Mohali, one dead
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। पूरे कोरोना काल में शुक्रवार को 24 घंटे में पहली बार रिकॉर्ड 409 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हो गई। चौबीस घंटे में अकेले मोहाली के शहरी एरिया में ही 298 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हजार पार कर 3066 पर पहुंच गई है। वहीं, लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले जिला प्रशासन के लिए सिरदर्दी बन गए हैं। प्रशासन ने लोगों को साफ चेताया है कि अगर वह इस बढ़ते संक्रमण को गंभीरता से नहीं लेते और इससे बचाव के लिए दिशानिर्देशोें का पालन नहीं करते तो यह बीमारी हर वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में लेती रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना से जिस व्यक्ति की जान गई है उसके बारे में जिला प्रशासन ने जानकारी साझा नहीं की। जबकि संक्रमित 409 लोगों में बनूड़ से दस, डेराबस्सी से 22, ढकोली से 56, घडुआं से दो, खरड़ से 16, कुराली से तीन, लालड़ू से दो और मोहाली शहरी एरिया के 298 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है। हालांकि 171 लोगों ने कोरोना को मात दी है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि जिसे भी सर्दी, जुकाम और खांसी जैसे लक्षण हैं, वे अपना समय से टेस्ट करवाएं। साथ ही खुद को निर्धारित किए गए समय तक एकांतवास में रखें। कोरोना से बचाव के सभी दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करके हम कोरोना महामारी को मात दे सकते हैं। वहीं, मेडिकल हेल्पलाइन के लिए सेहत विभाग के टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है। यह नंबर सातोें दिन और चौबीस घंटे काम करता हैं। याद रहे कि जिले में अब तक 25215 कोरोना संक्रमण के केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21730 लोग तंदुरुस्त हो चुके है, जबकि अभी 3066 सक्रिय मरीज हैं और 419 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed