फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Raw employees of Education Board took out rally in Punjab Education Board

Mohali News: शिक्षा बोर्ड के कच्चे कर्मचारियों ने पंजाब शिक्षा बोर्ड में निकाली रैली

Sat, 16 Dec 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Raw employees of Education Board took out rally in Punjab Education Board
मोहाली। फेज-8 स्थित पंजाब शिक्षा बोर्ड में कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर पंजाब सरकार का ध्यान केंद्रित करने के लिए रैली निकाली। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के डेलीवेज इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राज कुमार ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का प्रबंधन पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा जारी अधिसूचना को लागू करने से इनकार कर रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम मान ने सात अक्तूबर 2022 को श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र भूमि पर एक अधिसूचना जारी कर शिक्षा विभाग के 8736 कच्चे शिक्षकों के साथ-साथ पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में कार्यरत 525 कच्चे कर्मचारियों की नियुक्ति की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि इस नोटिफिकेशन के आधार पर कच्चे अध्यापकों को तो नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं लेकिन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कच्चे कर्मचारियों को अभी तक नियुक्तिपत्र जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में डेलीवेज कर्मचारियों से विकल्प प्रपत्र भी भरवाए गए हैं, लेकिन बोर्ड प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री के ओएसडी, शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और बोर्ड प्रबंधन के साथ कई बैठकें करने के बाद भी नियमितीकरण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

21 दिसंबर को निकाला जाएगा मार्च
नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को चुनाव के दौरान किए गए वादे को याद दिलाने के लिए वह 21 दिसंबर को विधायक कुलवंत सिंह के कार्यालय तक मार्च करेंगे और मांग पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर तारा सिंह, बलवंत सिंह, राकेश राणा, रमनदीप कौर गिल, गुरदीप सिंह (सेवानिवृत्त संगठन, पंजाब के अध्यक्ष), सचिव सुनील अरोड़ा, महासचिव सुखचैन सिंह सैनी, सतनाम सिंह सत्ता, प्रभदीप सिंह बोपाराय आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed