{"_id":"61a3de669260087cdb5dcde5","slug":"ration-worth-lakhs-and-two-lakh-stolen-from-super-market-in-mohali-sector-79-mohali-news-pkl434436649","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली सेक्टर-79 में सुपर मार्केट से लाखों का राशन और दो लाख चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली सेक्टर-79 में सुपर मार्केट से लाखों का राशन और दो लाख चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। वीआईपी शहर में चोरों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं और आए दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-79 स्थित हैवन मार्ट सुपर मार्केट में शुक्रवार की रात सामने आया है, यहां से चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर लिया है। बताया जा रहा है कि चोर किसी वाहन में सवार होकर पहुंचे थे और सामान लादकर फरार हो गए।
हैवन मार्ट सुपर मार्केट स्टोर के मालिक मंदीप सिंह ने सोहाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-79 में उनके सुपर मार्केट में हर तरह का राशन और ग्रॉसरी का सामान बेचा जाता है। रविवार की रात चोरों ने सुपर मार्केट के स्टोर का ताला तोड़कर राशन, ग्रॉसरी का सामान और करीब दो लाख 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए हैं। मंदीप ने बताया कि इतना ही नहीं चोर स्टोर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़कर ले गए हैं।
स्टोर मालिक मंदीप सिंह ने बताया रोजाना की तरह वह शुक्रवार की रात दुकान बंद करके घर चले गए थे और अगली सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। इसके साथ ही स्टोर के काउंटर में रखी दो दिन की दुकानदारी की नकदी करीब दो लाख 30 हजार रुपये भी ताले तोड़कर ले गए हैं। इसके अलावा स्टोर से महंगे परफ्यूम, अन्य महंगी आइटस, ग्रॉसरी का सामान आदि गायब है। मंदीप ने बताया कि चोर स्टोर में रखे महंगे ड्राइफ्रूट के सभी पैकेट भी ले गए हैं। इसके हिसाब से करीब साढ़े 5 लाख रुपये का सामान और दो लाख 30 हजार रुपये की नकदी समेत करीब साढ़े सात लाख रुपये की चोरी की गई है। जिससे चोरों की पहचान न हो सके इसलिए वह स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए हैं।