{"_id":"6739109422c63c31c608426a","slug":"ranjeet-akhara-nihang-singh-patiala-tops-in-gatka-competition-mohali-news-c-71-1-mli1005-122004-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गतका मुकाबले में रणजीत अखाड़ा निहंग सिंह पटियाला अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गतका मुकाबले में रणजीत अखाड़ा निहंग सिंह पटियाला अव्वल
विज्ञापन
कुराली। गांव सिंघपुरा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरि राय साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरु हरि साहिब गतका अखाड़ा की ओर से शिरोमणि गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से विरसा संभाल गतका मुकाबलों में रणजीत अखाड़ा निहंग सिंह पटियाला की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, अंबाला गतका अखाड़ा की टीम ने दूसरा और गुरु हरिराय गतका अखाड़ा पिंजौर हरियाणा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अरविन्दर सिंह पैंटा के नेतृत्व में करवाए इन गतका मुकाबलों में नामवर गतका टीमों और अखाड़ों ने भाग लेकर अपनी कला के जौहर दिखाए। इस मौके पर भारती किसान यूनियन राजेवाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तजिंदर सिंह पुनिया विशेष रूप से पहुंचे और उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस दाैरान उन्होंने प्रदर्शन करने वाले जुझारू सिंहों की प्रशंसा करते हुए युवाओं को इसके साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अरविंदर सिंह पैंटा ने कहा कि सिखों के मार्शल खेल गतका को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक संगठनों को आगे आकर युवाओं को इस मार्शल आर्ट के प्रति प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
इन मुकाबलों दौरान रणजीत अखाड़ा निहंग सिंह पटियाला की टीम ने पहला, अंबाला गतका अखाड़ा की टीम ने दूसरा तथा गुरु हरि राय जी गतका अखाड़ा पिंजौर हरियाणा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पेशल फाइट मुकाबले में गतका अखाड़ा मंडी गोबिंदगढ़ की टीम ने पहला, अंबाला की टीम ने दूसरा और मोरिंडा के सिंघों की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के विशेष मुकाबले में जसमीन कौर मोहाली ने पहला और मनप्रीत कौर सिंघपुरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर जैलदार कुलविंदर सिंह, बाबा सिकंदर सिंह, अजीत सिंह, करनैल सिंह, गुरनाम सिंह वड़ैच, रामआसरा सिंह जोशी, जसपाल सिंह आदि मौजूद थे।