फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rain Harvesting System will be installed at a cost of twenty lakh rupees, water drainage will be repaired

बीस लाख रुपये की लागत से लगाए जाएंगे रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम, पानी की निकासी होगी दुरुस्त

Wed, 21 Jul 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rain Harvesting System will be installed at a cost of twenty lakh rupees, water drainage will be repaired
जीरकपुर। शहर के बलटाना इलाके की संकरी कॉलोनियों में बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध न होने के कारण भरने वाले पानी की वजह से परेशान होने वाले लोगों की परेशानियां जल्द हल होने वाली हैं। दरअसल स्थानीय नगर परिषद की ओर से लाखों रुपये की लागत से रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का फैसला लिया गया है। इस संबंधी नगर परिषद के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पहले चरण में इसके लिए करीब 20 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित जीरकपुर की एक तिहाई आबादी अकेले बलटाना गांव की कॉलोनियों में रहती है और अलग-अलग कॉलोनियों में रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर अगर परेशानी का सामना कर रहे हैं तो वो हैं बरसाती पानी की निकासी को लेकर उचित प्रबंध न होना। दरअसल कॉलोनाइजरों ने अपने निजी फायदों को देखते हुए कॉलोनियों के अंदर गलियों की चौड़ाई 15 से 20 फुट से ज्यादा नहीं रखीं, जिसका नतीजा यह हुआ है कि 15-20 फुट चौड़ी गलियों के अंदर पानी और सीवरेज की पाइपलाइन को छोड़कर बरसाती पानी की निकासी को लेकर कोई इंतजाम नहीं हो सके और ऐसे क्षेत्रों में स्थिति यह है कि बरसात के दिनों में रोड-गलियों में पानी कई-कई फुट भर जाता है। दूसरी ओर, गलियों में पानी भर जाने की वजह से आवाजाही पूरी तरह से बंद होने के बाद लोग अपने घरों में कैद होकर रह जाते हैं और कई बार ज्यादा बरसात होने पर पानी लोगों के घरों के अंदर तक दाखिल होकर सामान को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन

बलटाना में 15 से 20 फुट चौड़ी वाली ऐसी कॉलोनियों के स्थानीय लोगों से मिलने वाली शिकायतों के मद्देनजर नगर परिषद के तकनीकी विभाग से जुड़े अधिकारियों की टीम ने उन क्षेत्रों का दौरा किया, जहां कॉलोनी वासी ऐसी समस्या की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। अधिकारियों की टीम ने ऐसे क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट बनाकर बड़े अधिकारियों को सौंप दी और रिपोर्ट के बाद बलटाना की करीब एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों के अंदर रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम परियोजना को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परियोजना को अधिकारियों की मंजूरी के साथ यह भी सुनिश्चित किया गया है कि ऐसी समस्या अगर शहर के अन्य हिस्सों में भी है तो वहां भी रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम की मदद से इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

निकासी के प्रबंध सुधारने से दूर होंगी मुश्किलें
बलटाना स्थित कॉलोनियों में संकरी गलियों के अंदर लोग सबसे ज्यादा परेशान बरसाती पानी की निकासी के उचित प्रबंध न होने से हैं। जिसके समाधान के लिए रेन हार्वेस्टिंग परियोजना को मंजूरी दी गई है और नगर परिषद की इस परियोजना से एक दर्जन से अधिक कॉलोनी के लोगों की मुश्किलें दूर होंगी और उन्हें इसका लाभ मिलेगा। पहले चरण में करीब 20 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है, जिसके बाद परियोजना के परिणामों के बाद इससे आगे की कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।
- उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed