{"_id":"63165fd287bedd7ebc4dd7c3","slug":"raghav-chadha-manish-tewari-and-anmol-gagan-mann-boosted-arshdeep-singh-s-spirits-mohali-news-pkl46151052","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर अर्शदीप को मिला सांसद एवं विधायक का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर अर्शदीप को मिला सांसद एवं विधायक का साथ
विज्ञापन
नयागांव। पाकिस्तान से मैच में हार के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का निशाना बन रहे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी खरड़ निवासी अर्शदीप सिंह को मिलने के लिए सोमवार को आप के राज्यसभा सांसद राघस चड्ढा और विधायक अनमोल गगन मान पहुंचीं। उन्होंने अर्शदीप सिंह के परिवार से मिलकर उनके माता-पिता का हौसला बढ़ाया। वहीं, अर्शदीप सिंह को इलाके के सांसद मनीष तिवारी का भी साथ मिल गया है और उन्होंने व अनमोल गगन मान ने ट्विटर के जरिये अर्शदीप को अपना समर्थन दिया है। दोनों ने लोगों से उनकी आलोचना बंद करने की अपील की है। साथ ही उन्हें एक देशभक्त खिलाड़ी बताया है।
बता देें कि अर्शदीप सिंह एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से पाकिस्तान के साथ रविवार को क्रिकेट मैच खेल रहे थे। जिसने पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेटों से हरा दिया था। हार के कारणों की जब समीक्षा की गई तो उसमें 18वें ओवर में अर्शदीप द्वारा आसिफ अली का कैच छोड़ना भी शामिल था। इसके बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेटर अर्शदीप की आलोचना होने लगी। लोग सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ तरह-तरह की टिप्पणियां करने लगे। जैसे ही सोशल मीडिया पर यह मामला तूल पकड़ने लगा तो, उनके समर्थन में भी काफी लोग सामने आए। इलाके के सांसद मनीष तिवारी ने भी अर्शदीप का साथ दिया। उन्होंने ट्विटर पर अर्शदीप को टैग करते हुए लिखा कि देश के दुश्मनों से सावधान रहें। जो एक कैच छूट जाने के कारण बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
भारत-पाक मैच में छूटा हुआ कैच एक सामान्य सी बात है। अर्शदीप मेरे संसदीय क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से ताल्लुक रखते हैं। इसी प्रकार हलका विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने भी अर्शदीप को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि हमें आप पर गर्व है। आप खरड़ के बेटे और भारतीय क्रिकेट के प्रतिभाशाली स्टार हैं। अर्शदीप हमारा गौरव है। उन्होंने पूरे विश्व में पंजाब और देश का नाम रोशन किया है। उनकी क्षमता और देशभक्ति पर सवाल उठाना शर्मनाक है। आगे बढ़ो... अर्शदीप, हम तुम्हारे साथ हैं। सांसद एवं विधायक के ट्विटर के बाद काफी लोग अर्शदीप के समर्थन में उन्हें जवाब दे रहे हैं।