फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Quami Insaaf Morcha protested at Bhagomajra toll plaza

Mohali News: कौमी इंसाफ मोर्चे ने भागोमाजरा टोल प्लाजा पर किया रोष प्रदर्शन

Sun, 21 Jan 2024 03:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Quami Insaaf Morcha protested at Bhagomajra toll plaza
खरड़। कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से शनिवार को भागोमाजरा टोल प्लाजा को 11 से 2 बजे तक आम लोगों के लिए नि:शुल्क करवाकर रोष प्रदर्शन किया गया। मोर्चा के निमंत्रण पर संयुक्त किसान मोर्चा, सिख संगठनों और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सदस्य यहां बड़ी संख्या में पहुंचे। किसान नेता जसपाल सिंह नियामियां ने कहा कि बंदी सिखों की सजाएं पूरी हो चुकी हैं। लेकिन सरकार उन्हें रिहा नहीं कर रही है। वहीं, दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को लगातार पैरोल मिल रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। इस अवसर पर कौमी इंसाफ मोर्चा ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बंदी सिखों की रिहाई को लेकर केंद्र सरकार ने जल्दी कोई निर्णय न लिया तो आने वाले समय में संघर्ष और तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। मोर्चे द्वारा बेअदबी की घटनाओं में जल्द इंसाफ की मांग भी प्रमुख रूप से की जा रही है।

कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अंक के लिए जद्

कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अंक के लिए जद्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed