पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड: 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी, एक बार फिर बेटियां बनीं चैंपियन
कोरोना महामारी के कारण पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं लगातार दूसरे साल भी रद्द करनी पड़ी थीं। आंतरिक मूल्यांकन के सीबीएसई पैटर्न के आधार पर पीएसईबी ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने भी 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी। लड़कियों का पास प्रतिशत 97.34 और लड़कों का 95.74 फीसदी रहा। पढ़ाई में शहरी क्षेत्र के स्कूलों के बच्चे ग्रामीण स्कूलों के बच्चों से आगे निकले। सूबे में 2 लाख 92 हजार 663 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 96.48 प्रतिशत यानी 2 लाख 82 हजार 349 पास हुए।
सबसे ज्यादा एक लाख 19 हजार 802 विद्यार्थी 70 से 80 प्रतिशत के बीच अंक लेकर पास हुए हैं। मेरिटोरियस स्कूलों का परिणाम 99.74 और सरकारी स्कूलों का 98.05 प्रतिशत रहा। वोकेशनल कोर्स में 98.51 प्रतिशत, ह्यूमिनिटी में 97.10 प्रतिशत, कॉमर्स में 94.87 प्रतिशत और साइंस में 94 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए।
ऐसे बना परिणाम
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनक राज महरोक ने बताया कि कोरोना के कारण परीक्षा रद्द होने के बाद पंजाब बोर्ड ने तीन साल की परफॉर्मेंस के आधार पर 12वीं का परिणाम तैयार किया है। क्लास 10वीं, 11वीं और 12वीं के मार्क्स के आधार पर मूल्यांकन किया गया है। 10वीं बोर्ड में स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस को 30 फीसदी वेटेज, 11वीं की परीक्षा को 30 फीसदी और 12वीं को 40 फीसदी वेटेज दिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा बच्चों ने दी थी परीक्षा
12वीं में शहरी और ग्रामीण विद्यार्थियों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। शहरी क्षेत्रों में 1 लाख 22 हजार 594 विद्यार्थियों में से 96.63 प्रतिशत यानी एक लाख 18 हजार 461 विद्यार्थी पास हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में 1 लाख 70 हजार 069 में से 96.37 प्रतिशत यानी एक लाख 63 हजार 888 विद्यार्थी पास हुए।
विभिन्न कोर्सों में इतने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
- कोर्स परीक्षा दी पास हुए प्रतिशत
- कॉमर्स 31563 29944 94.87
- ह्यूमैनिटीज 207285 201264 97.10
- साइंस 41537 39045 94.00
- वोकेशनल 12279 12096 98.51
पंजाब में जिलेवार परिणाम
- जिला परीक्षा दी पास हुए प्रतिशत
- रोपड़ 7414 7382 99.57
- पटियाला 19514 19335 99.08
- श्री मुक्तसर साहिब 8711 8629 99.06
- मोहाली 7557 7451 98.60
- फरीदकोट 6174 6079 98.46
- मानसा 8902 8763 98.44
- मोगा 10076 9903 98.28
- पठानकोट 7259 7127 98.18
- फतेहगढ़ साहिब 6354 6237 98.16
- संगरूर 17254 16936 98.16
- जालन्धर 21101 20708 98.14
- लुधियाना 34092 33385 97.93
- बरनाला 6059 5915 97.62
- कपूरथला 8268 7929 95.90
- फिरोजपुर 9617 9196 95.62
- बठिंडा 13963 13340 95.54
- एसबीएस नगर 6553 6258 95.50
- तरनतारन 13192 12524 94.94
- अमृतसर 27768 26229 94.46
- होशियारपुर 18124 17025 93.94
- गुरदासपुर 22949 21287 92.76
- फाजिल्का 11762 10711 91.06
पास हुए विद्यार्थियों का यह रहा प्रतिशत
- पास प्रतिशत ग्रेड विद्यार्थियों की संख्या
- 90 प्रतिशत से अधिक ए प्लस 22175
- 80 से 90 के बीच ए 88150
- 70 से 80 के बीच बी प्लस 119802
- 60 से 70 के बीच बी 48843
- 50 से 60 के बीच सी प्ल्स 3289
- 40 से 50 के बीच सी 88
- 33 प्रतिशत से अधिक ई 713