{"_id":"6161f6288ebc3e8bb32540f2","slug":"punjab-chief-minister-channi-son-marriage-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के बेटे की शादी आज, फूलों से सजा गुरुघर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के बेटे की शादी आज, फूलों से सजा गुरुघर
Sun, 10 Oct 2021 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:36 AM IST
सार
गुरुद्वारा साचा धन साहिब में सादगी से होगा समारोह। पंजाब के कई मंत्रियों के शादी में पहुंचने की उम्मीद।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े बेटे नवजीत सिंह रविवार को अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। डेराबस्सी के गांव अमलाला निवासी सिमरनधीर कौर के साथ उनकी शादी होगी। उनके आनंद कारज मोहाली के फेज-3बी1 स्थित गुरुद्वारा साचा धन साहिब में होंगे। शादी समारोह साधारण होगा।
विज्ञापन
शादी के लिए गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। सफेद और संतरी गुलाब से सजावट की गई है। जिला पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। फेज-3बी1 स्थित गुरुद्वारा साचा धन साहिब में शादी साधारण तरीके से होगी। शादी के बाद मेहमानों के लिए चाय और स्नैक्स का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, गुरुद्वारा साहिब में परिवार के अलावा सीएम के करीबी दोस्तों और पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों के शामिल होने की चर्चा है। उम्मीद है कि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, अरुणा चौधरी, कुलजीत सिंह नागरा व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए पहुंच सकते हैं। इसके अलावा विधानसभा के स्पीकर राणा केपी, विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के अलावा कई अन्य हस्तियां पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन
पहले यह समारोह जीरकपुर में एक होटल में होना था। लेकिन सीएम की व्यस्तता के चलते इसे साधारण रखा गया है। हालांकि शादी समारोह तीन दिन से चल रहा है। इसमें शगुन की रस्म मोरिंडा में हुई थी। जबकि खरड़ के होटल में संगीत समारोह था।
सोमवार को राहुल गांधी के आने की उम्मीद
सीएम के बेटे की शादी का रिसेप्शन सोमवार को खरड़ के एक होटल में रात को होगा। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के शिरकत करने की उम्मीद है क्योंकि सीएम चन्नी राहुल के काफी करीबी माने जाते हैं। जब वह मुख्यमंत्री नहीं थे, उस समय राहुल पंजाब दौरे के समय उन्हें हमेशा साथ रखते थे।