फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab Chief minister Captain Amarinder singh received corona vaccination shot at Mohali

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकारी अस्पताल में लगवाया कोरोना का टीका, लोगों से की ये अपील

Fri, 05 Mar 2021 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
Punjab Chief minister Captain Amarinder singh received corona vaccination shot at Mohali
मोहाली में टीका लगवाते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : @capt_amarinder

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई। कैप्टन ने मोहाली के फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया। टीकाकरण के बाद उन्होंने अस्पताल के प्रबंधों पर संतुष्टि जताई। साथ ही लोगों से टीका लगवाने अपील की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का शुक्रवार को फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल पहुंचने का कार्यक्रम था। ऐसे में सुबह से ही सुरक्षा एजेंसियों ने अस्पताल में डेरा डाला था। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही थी। हालांकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का दोपहर को अस्पताल में आगमन हुआ। 
विज्ञापन


वह आम लोगों की तरह अस्पताल पहुंचे और कोरोना का पहला टीका लगवाया। वहीं, जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टीकाकरण के प्रबंधों पर संतुष्टि जताई। वहीं, अस्पताल के स्टाफ ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मोहाली के डीसी ने अपने ट्विटर अंकाउट पर इस संबंध में जानकारी साझा की। बता दें कि मोहाली फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में सरकारी अधिकारी, पंजाब के मंत्री और सेना के जवान टीकाकरण करवाने पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण के तुरंत बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि मैंने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। मैं 60 वर्ष से ऊपर या 45 साल से अधिक गंभीर बीमार लोगों से आग्रह करता हूं कि वे जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं। हम सभी को कोरोना को हराने के लिए एक साथ आने की जरूरत है और मुझे यकीन है कि हम जीतेंगे।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed