फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab Assembly Election: Political Parties are trying New way of Campaigning in Mohali

मोहाली: चढ़ा वीआईपी हलके का चुनावी पारा, प्रचार के नए-नए तरीकों से लोगों को लुभा रहे नेता 

Sun, 26 Dec 2021 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 26 Dec 2021 03:44 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी आम लोगों से सीधा जुड़ने के लिए आम लोगों की राह पर निकल पड़ी है। पार्टी की तरफ से अब ऑटो के पीछे पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Punjab Assembly Election: Political Parties are trying New way of Campaigning in Mohali
ऑटो पर चिपकाए जा रहे आप के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली में भले ही अभी तक राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए, लेकिन इलाके में चुनावी पारा चढ़ा हुआ है। नेता लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए प्रचार के कई तरह के तरीके तलाश रहे हैं ताकि वह लोगों का सीधे दिल जीत पाएं। इसमें सत्ताधारी कांग्रेस से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक शामिल हैं। हालांकि लोगों को कौन सा नेता पसंद आएगा, इसका तो बाद में ही पता चलेगा, लेकिन नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।
विज्ञापन

आप हुई ऑटो पर सवार, घरों में जाकर भर रहे गारंटी कार्ड 

आम आदमी पार्टी आम लोगों से सीधा जुड़ने के लिए आम लोगों की राह पर निकल पड़ी है। पार्टी की तरफ से अब ऑटो के पीछे पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पार्टी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि ऑटो वाले उनके स्टिकर फ्री में लगवा रहे हैं। इसके अलावा पार्टी की टीमें प्रत्येक घर में जा रही हैं। साथ ही महिलाओं को सरकार बनने पर एक हजार रुपये देने का गारंटी कार्ड भर रही है। इस संबंधी बाकायदा कार्ड आदि भरकर लोगों को दिया जा रहा है। पार्टी के सीनियर नेता विनीत वर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की सोच पंजाब का विकास करना है।
विज्ञापन

शिअद नेता पोस्टरों और बैनरों से कर रहे राजनीति 

शिरोमणि अकाली दल के नेता भी हलके में सक्रिय हो गए हैं। वह पोस्टरों और बैनर की राजनीति तो कर ही रहे हैं। इसके अलावा प्रत्येक ज्वलंत मुद्दे पर सत्ताधारी दल को घेरने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसके अलावा तीनों हलकों में अकाली नेता पूरी सक्रिय हैं। वह सोशल मीडिया से भी सभी राजनीतिक दलों को घेर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं को याद आए बूथ और गांव 

किसानों का संघर्ष खत्म होने बाद भारतीय जनता पार्टी को नई जान मिली है। पार्टी के नेता इलाके में सक्रिय हो गए हैं। अब वह गांवों में जाकर प्रचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं बूथ इंचार्ज तक गठित कर दिए हैं ताकि चुनावी नैया को आसानी से पार लगाया जा सके। इसके अलावा नेता पोस्टरों पर भाजपा का चुनावी निशान तक लगा रहे हैं। पार्टी के जिला उप प्रधान अरूण शर्मा ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता काम कर रहा है। वहीं, किसान संघर्ष खत्म होने के बाद कई लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसका विधानसभा चुनाव में उन्हें पूरा फायदा मिला है। 

कांग्रेस शिलान्यासों की कर रही राजनीति 

विधानसभा हलके में कांग्रेस इस समय शिलान्यासों की राजनीति कर रही है। करीब पचास दिनों में करोड़ों रुपये के प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे गए हैं। इसमें सेक्टर-66 स्थित जिला सिविल अस्पताल, जुझार नगर की सड़क का नींव पत्थर, कम्यूनिटी सेंटर समेत कई चीजें शामिल हैं। इसके अलावा नीड बेस्ड पॉलिसी को भी लागू करने के आदेश दिए गए हैं। हलका खरड़ में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने खुद कई प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed