फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PSEB website hacked, objectionable advertisements run for three hours

पीएसईबी की वेबसाइट हैक, तीन घंटे चले आपत्तिजनक विज्ञापन

Sun, 11 Oct 2020 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
PSEB website hacked, objectionable advertisements run for three hours
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की वेबसाइट हैक होने का मामला सामने आया है। वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद दवाइयों की कंपनी की साइट और शक्तिवर्धक दवाइयों के विज्ञापन चल रहे थे। यह सब देखकर लोग दिक्कत में आ गए और इसी बीच यह मामला बोर्ड के प्रबंधन तक पहुंच गया। इसके बाद तुरंत वेबसाइट को सुधारने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

इस बारे में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. योगराज ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में आया है और इसकी जांच की जा रही है। वहीं, इस पूरे मामले के लिए साइबर सेल को भी शिकायत दे दी गई है, जल्दी ही वेबसाइट को संशोधित कर एक्टिव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड इन दिनों अपनी ज्यादातर सुविधाएं ऑनलाइन मुहैया करवा रहा है। ऐसे में लोग बोर्ड की वेबसाइट को हमेशा फ्लो करते रहते हैं। लेकिन शनिवार शाम को जब लोगों ने वेबसाइट का लिंक भरा तो उस पर पीएसईबी का होम पेज खुलने की जगह ऑनलाइन फार्मेसी कंपनी की साइट का होम पेज खुल रहा था। इसमें शक्तिवर्धक दवाइयों के विज्ञापन चल रहे थे। जैसे ही यह मामला बोर्ड के अधिकारियों तक पहुंचा तो उनमें हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत वेबसाइट को सुधारने की दिशा में कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में हर साल 8 लाख स्टूडेंट़्स अपीयर होते हैं। इसके अलावा कई अन्य लोग भी वेबसाइट को लॉगिन करते हैं। जो कि इस वजह से दिक्कत में आ गए थे। वहीं, जानकारों की माने तो इससे बच्चों के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। हालांकि इससे पहले शिक्षा विभाग की वेबसाइट के लिंक पर चीन की कंपनियों के विज्ञापन चल रहे थे और यह मामला मीडिया में आने के बाद इसे सुधारा गया था।

बढ़ा डेटा चोरी होने का भी खतरा
मिली जानकारी के मुताबिक पीएसईबी की वेबसाइट हैक होने के बाद वेबसाइट से डेटा चोरी होने का भी खतरा बढ़ गया है। क्योंकि अब गजट से लेकर अन्य पूरा डेटा बोर्ड की ओर से ऑनलाइन ही रखा जाता है। इसके अलावा कई जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ऐसे में अब पीएसईबी की टीमें साइट को सुधारने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed