फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PSEB released the schedule of additional Punjabi exam

पीएसईबी ने जारी किया अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा का शेड्यूल

Fri, 01 Apr 2022 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
PSEB released the schedule of additional Punjabi exam
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने वीरवार को अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। परीक्षा के लिए दाखिला फार्म 18 अप्रैल तक भरे जाएंगे। जबकि परीक्षा 28 और 29 अप्रैल को बोर्ड मुख्यालय में होगी। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनकराज महरोक ने बताया कि तय समय के बाद मिलने वाले दाखिला फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीएसईबी के अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा फार्म एक अप्रैल से संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। फार्म डाउनलोड करने के बाद पूरी तरह भरकर बोर्ड मुख्यालय में जमा होंगे। परीक्षा फार्म जमा करवाने आते समय विद्यार्थियों को अपना 10वीं का असल प्रमाणपत्र, फोटो पहचान पत्र और दस्तावेजों की अटेस्टेड फोटो कापियां साथ लेकर आनी होगी। फीस केवल ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से भरनी होगी और परीक्षा में अपीयर होने वाले विद्यार्थियों के रोल नंबर 22 अप्रैल को बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपीएसईबीडॉटएसीडॉटआईएन पर अपलोड किए जाएंगे। वहीं से विद्यार्थियों को रोल नंबर हासिल करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed