{"_id":"611c1da68ebc3e2201412fc2","slug":"pseb-employee-commits-suicide-by-hanging-case-registered-against-six-mohali-news-pkl423738821","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसईबी मुलाजिम ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसईबी मुलाजिम ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, छह पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के एक मुलाजिम ने अपनी सरकारी रिहायश पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शशि पाल के रूप में हुई है। थाना फेज-आठ की पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर गांव फतेहपुर धर्मशाला के छह लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
आरोपियों की पहचान हरमेल सिंह, अशोक कुमार, तरलोक सिंह उर्फ कोकी, राधा, राणो व ललिता निवासी फतेहपुर धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उनकी टीमें आरोपियों की तलाश में हिमाचल जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी रमा देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने गांव फतेहपुर में घर बनाने के लिए एक प्लॉट खरीदा हुआ था। इस प्लॉट को जाने के लिए सरकारी तौर पर रास्ता जाता है। उसका पति जब अपने प्लॉट को जाने वाला रास्ता बनाने लगता था तो सारे आरोपी उससे झगड़ा करते थे। साथ ही उसे धमकियां देते थे। इस संबंधी उनकी तरफ से थाना फतेहपुर में शिकायत की थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता के मुताबिक उनकी तरफ से कांगड़ा के डीसी को भी शिकायत दी गई थी। साथ ही मामला उनके ध्यान में लाया गया, लेकिन मामला हल नहीं हुआ। ऐसे में उसके पति ने तंग आकर आत्महत्या कर ली।