फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PSEB: Admission will be available without late fee till 15

चूके तो 15 सितंबर के बाद मोटी लेटफीस भरकर ही ले पाएंगे दाखिला

Sat, 03 Sep 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
PSEB: Admission will be available without late fee till 15
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने ओपन स्कूल प्रणाली के तहत उन सैकड़ों विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है जो कक्षा दसवीं और 12वीं में अभी तक दाखिला नहीं ले पाए। ऐसे विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक बिना लेट फीस के दाखिला ले पाएंगे। इसके बाद दाखिला लेने में जितनी देरी होगी, लेट फीस उतनी ही बढ़ेगी। हर 15 दिन में लेट फीस 1000 रुपये बढ़ेगी। तय समय के बाद किसी को भी दाखिला नहीं दिया जाएगा। इस संबंधी आदेश बोर्ड ने स्कूलों को जारी कर दिए हैं। नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीएसईबी में काफी संख्या में ऐसे विद्यार्थी पहुंच रहे थे जो किसी कारण से दाखिला नहीं ले पाए थे। इसके बाद यह मामला बोर्ड अधिकारियों की बैठक में गया। इस केस पर गंभीरता से विचार किया गया। इसके बाद दाखिला तिथि बढ़ाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक 15 सितंबर के बाद दाखिला फीस के साथ विद्यार्थियों को एक हजार रुपये, 15 अक्तूबर तक 2000, 31 अक्तूबर तक 3000, 15 नवंबर तक 4000, 30 नवंबर तक 5000, 15 दिसंबर तक 6000, 31 दिसंबर तक 7000 रुपये, 16 जनवरी तक 8000, 31 जनवरी 9000 व 15 फरवरी तक 10 हजार रुपये लेट फीस ली जाएगी। इसके बाद दाखिला नहीं दिया दिया जाएगा। ओपन स्कूल अधीन 10वीं और 12वीं कक्षा के दाखिले संबंधी सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसके लिए विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed