फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protesting teachers entered DPI office in Mohali

Protest in Mohali: डीपीआई दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारी शिक्षक, सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ लगाए नारे

Mon, 25 Jul 2022 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Jul 2022 03:23 PM IST
सार

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संघर्षरत शिक्षकों से मीटिंग कर जल्दी ही उन्हें रेगुलर करने का भरोसा दिया। इस दौरान विभाग का सारा काम रुका रहा। पूरे राज्य से आए लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Protesting teachers entered DPI office in Mohali
डीपीआई दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारी शिक्षक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोहाली के फेज-आठ स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग में सोमवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया, जब डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट के बैनर तले सैकड़ों शिक्षक प्रदर्शन करते हुए डीपीआई दफ्तर में घुस गए। शिक्षकों ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उनका आरोप था कि 8886 अध्यापकों के संघर्ष के दौरान प्रमुख भूमिका निभाने वाले हरजिंदर सिंह व नवलदीप शर्मा को कई सालों से पक्षपात के चलते रेगुलर नहीं किया गया। जिसके बाद उन्हें स्कूल छोड़कर यह राह चुननी पड़ी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संघर्षरत शिक्षकों से मीटिंग कर जल्दी ही उन्हें रेगुलर करने का भरोसा दिया। इस दौरान विभाग का सारा काम रुका रहा। पूरे राज्य से आए लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह ही शिक्षक फेज-आठ शिक्षा विभाग के दफ्तर के बाहर पहुंच गए थे। सुबह नौ बजे जैसे विभाग का दफ्तर शुरू हुआ। शिक्षक शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीपीआई दफ्तर में घुस गए। शिक्षकों का साफ कहना था कि जब तक उनकी सुनवाई नहीं होती है, तब तक वह नहीं हटेंगे। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत उन्हें मीटिंग का न्योता दिया। पंजाब के सैकड़ों शिक्षक चुनाव से पहले संघर्ष पर चल रहे थे। उनकी दलील थी कि वह सारी शर्तों को पूरा करते हैं, फिर भी उन्हें रेगुलर नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed