फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Prostitution racket busted in two hotels, five women including two hotel operators arrested

Mohali News: दो होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल मालिक सहित युवतियां काबू

Mon, 28 Jul 2025 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Prostitution racket busted in two hotels, five women including two hotel operators arrested
जीरकपुर। पुलिस ने पटियाला रोड के दो होटलों में शनिवार रात करीब 2:55 बजे छापा मारकर देह व्यापार के आरोप में दो होटल संचालकों, पांच युवतियों और सहित अन्य को हिरासत में लिया है। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात होटल अंबानी और होटल एके ग्रैंड में छापा मारा। छापा की सूचना मिलते ही दोनों होटलों में हड़कंप मच गया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने बताया कि यह पूरा मामला देह व्यापार और मानव तस्करी के अंतर्गत आता है। दोनों होटल संचालक संगठित रूप से यह गैरकानूनी धंधा चला रहे थे।
विज्ञापन

जीरकपुर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ पटियाला चौक पर संदिग्ध गतिविधियों की जांच में जुटे थे। इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि पटियाला रोड पर स्थित होटल अंबानी और होटल एके ग्रैंड में देह व्यापार का संगठित रैकेट चल रहा है। गुप्तचर ने बताया कि होटल अंबानी सद्दाम चलाता है। वह बाहर से युवतियां बुलाकर देह व्यापार का धंधा करवाता है। छापे के दौरान होटल में तीन युवतियां ग्राहकों के साथ मौजूद थीं।
विज्ञापन

यह भी पता चला कि होटल के साथ लगते होटल एके ग्रैंड को प्रमोद तिवारी नामक व्यक्ति चलाता है। उसने भी दो युवतियां रखी हैं। ग्राहकों को उपलब्ध करवाकर देह व्यापार कराता है। होटल अंबानी से जुड़ी अश्लील गतिविधियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है। पुलिस को पहले से शक था। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने टीम सहित दोनों होटलों में एक साथ छापा मारा। इस दौरान होटल संचालकों सद्दाम और प्रमोद तिवारी के अलावा कई पांच युवतियों और ग्राहक को मौके से पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed