{"_id":"30e67fa3f564ffb8b8d872065635b704","slug":"property-tax-protests-intensify","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स का विरोध हुआ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स का विरोध हुआ तेज
अमर उजाला मोहाली
Updated Mon, 21 Oct 2013 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ नगर निगम सख्ती से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने की तैयारी कर रहा है। तो दूसरी तरफ सारे शहर में प्रॉपर्टी टैक्स का विरोध तेज हो गया है। सिटीजन वेलफेयर डेवलपमेंट फोरम ने टैक्स के विरोध में 22 अक्तूबर को सुबह दस बजे नगर निगम भवन पर धरना देने का ऐलान किया है। इसके पक्ष में शहर की तमाम संस्थाएं आ रही हैं।
धरने में शामिल होगी फेज दो एसोसिएशन
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, फेज दो की मीटिंग प्रधान हरदेव सिंह जटाना की अगुवाई में हुई। इसमें प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का फैसला किया गया। लोगों ने कहा कि गमाडा पहले ही लोगों से फंड ले चुका है। परंतु शहर से कमाई रकम यहां के विकास में खर्च करने के बजाय कहीं और खर्च की जा रही है। सभी ने टैक्स के खिलाफ 22 अक्तूबर को दिए जा रहे धरने में शामिल होने का ऐलान किया। इस मौके पर पूर्व नगर काउंसिल प्रधान रजिंदर राणा, पीपीएस बजाज, जीएस मान, केएस बैंस, आरएस गिल, गुरदेव सिंह, एसएस चावला भी थे।
सेक्टर 61 वासियों ने किया टैक्स का विरोध
सेक्टर-61 की वेलफेयर सोसाइटी की मीटिंग प्रधान अमरजीत सिंह जटाना की अगुवाई में हुई। इसमें सचिव सुरजीत सिंह के निधन पर मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रॉपर्टी टैक्स के संबंध में सिटीजन वेलफेयर डेवलपमेंट फोरम का पत्र पढ़कर सुनाया गया। मीटिंग में प्रॉपर्टी टैक्स का जोरदार विरोध किया गया। साथ ही 22 को फोरम द्वारा निगम भवन पर दिए जा रहे धरने में शामिल होने का फैसला किया गया। मीटिंग में नराता सिंह, परमजीत कोहली, हरदयाल सिंह, जसबीर सैनी, मोहन सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
धरने में शामिल होंगे पेंशनर
पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मीटिंग फेज पांच में हुई। लोगों ने कहा कि पेंशनर पहले ही मंहगाई, बिजली, पानी, रसोई गैस के भारी बिलों से परेशान हैं। अब प्रॉपर्टी टैक्स का बोझ डाला जा रहा है। मीटिंग में फैसला किया गया कि एसोसिएशन 22 अक्तूबर को टैक्स के खिलाफ होने वाले धरने में शामिल होगी। शहर और आसपास के सभी पेंशनरों से धरने में शामिल होने की अपील की गई। मीटिंग में रघबीर संधू, करम सिंह धनोआ, मोहन सिंह, सौदागर सिंह, जरनैल सिद्धू, मूलराज शर्मा भी मौजूद थे।
फेज दस में हुई नुक्कड़ मीटिंग
फेज दस में प्रॉपर्टी टैक्स के विरोध में नुक्कड़ मीटिंग हुई। इसे रिपुदमन सिंह रूप, दलजीत सिंह, अवतार सिंह परदेसी, रविंदर पाल सिंह ने संबोधित किया। इलाके के लोगों से अपील की गई कि वे 22 अक्तूबर को नगर निगम भवन पर होने वाले धरने में शामिल हों। साथ ही ऐलान किया कि वे खुद प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देंगे, चाहे कोठी जब्त क्यों न हो जाए।