फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Property fraud in Mohali: Couple booked for selling same house to multiple people and defrauding them of Rs 1.05 crore

मोहाली में प्रॉपर्टी फ्रॉड : एक ही मकान कई लोगों को बेचकर 1.05 करोड़ की ठगी, दंपती पर मामला दर्ज

Tue, 26 May 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Property fraud in Mohali: Couple booked for selling same house to multiple people and defrauding them of Rs 1.05 crore
मोहाली। खरड़ के अजीत एनक्लेव के एक मकान को कई लोगों को बेचने का झांसा देकर करीब 1.05 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पंजाब स्टेट क्राइम पुलिस ने इस मामले में एक दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान ममता उप्पल और उसके पति हिमांशु उप्पल निवासी मकान नंबर-120, अजीत एनक्लेव, रंधावा रोड खरड़ के रूप में हुई है। उनके खिलाफ थाना स्टेट क्राइम मोहाली में बीएनएस 2023 की धारा 316(2), 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वर्ष 2025 से 2026 के बीच एक ही मकान को बेचने के नाम पर अलग-अलग लोगों से एग्रीमेंट किए और बयाने के रूप में लाखों रुपये वसूले।
विज्ञापन

पीड़ितों में कमलजीत सिंह, सरिथा एमके, संदीप कौर, नवनीत कुमार, बिंदिया शर्मा और आशा किरण शामिल हैं। आरोप है कि किसी से 14 लाख, किसी से 15 लाख, किसी से 21 लाख और किसी से 25 लाख रुपये तक लिए गए, जिससे कुल ठगी 1.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। पीड़ितों के अनुसार आरोपियों ने मकान की रजिस्ट्री मई-जून 2026 में कराने का भरोसा दिया था, लेकिन लगातार तारीखें टालते रहे। बाद में दोनों के मोबाइल फोन बंद आने लगे और वे घर छोड़कर भाग गए। जांच में यह भी सामने आया कि जिस मकान को कई लोगों को बेचा गया था, उसकी रजिस्ट्री पहले ही विशाल कश्यप निवासी चमकौर साहिब के नाम हो चुकी थी। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस और पीबीआई से शिकायत की। पीबीआई के एआईजी एडमिन नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि फैक्ट शीट के आधार पर मामले को संज्ञेय अपराध मानकर मामला दर्ज किया गया है। जांच में यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed