फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Projects worth Rs 2.34 crore started in three schools of the district including Mini Science Centre

Mohali News: मिनी साइंस सेंटर समेत जिले के तीन स्कूलों में 2.34 करोड़ की परियोजनाएं शुरू

Tue, 08 Apr 2025 01:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Projects worth Rs 2.34 crore started in three schools of the district including Mini Science Centre
स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सरकारी योजनाओं का शुभारंभ करते हुए। संवाद
मोहाली। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को एसएएस नगर के तीन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 2.34 करोड़ रुपये से अधिक की नई विकसित बुनियादी ढांचे वाली परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि ''शिक्षा क्रांति'' विकास पहल के तहत जिले के 89 स्कूलों में बड़ा ढांचागत बदलाव किया गया है। बैंस ने डेराबस्सी स्थित स्वर्गीय गुरनाम सिंह सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 1.70 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत किए ब्लॉक ए और सी और 10 लाख रुपये की लागत से स्थापित एक अत्याधुनिक मिनी साइंस सेंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 5.65 लाख रुपये की लागत से लड़कियों के लिए बने नए टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन किया। स्कूल ऑफ एमिनेंस फेज-11 एसएएस नगर में शिक्षा मंत्री ने 13.99 लाख रुपये की लागत से बनी नई चारदीवारी का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्कूल में खेल मैदान के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा भी की। माजरी के पास शहीद लेफ्टिनेंट बिक्रम सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल स्यालबा में शिक्षा मंत्री ने 5.75 लाख रुपये की लागत से बनी नई चारदीवारी और 26.66 लाख रुपये की लागत से बने तीन नए क्लासरूम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

यहां मौजूदा कक्षाओं का भी दो लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण किया गया है। शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि स्कूल में 33 लाख रुपये की लागत से एक नई प्रयोगशाला बनाई जा रही है। बैंस ने बताया कि मोहाली जिले के बिशनगढ़, बिशनपुरा, खेड़ा, माजरी, फेज-7 और फेज-2 स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 42.36 लाख रुपये की लागत की ढांचागत परियोजनाएं समर्पित की गई हैं। इस मौके पर डेराबस्सी से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed