फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Private hospital increases the problems of the people of Sector-69, complaint to CM

प्राइवेट अस्पताल ने बढ़ाई बढ़ाईं सेक्टर-69 के लोगों की मुश्किलें, सीएम से शिकायत

Sat, 12 Sep 2020 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Private hospital increases the problems of the people of Sector-69, complaint to CM
मोहाली। एक तरफ जहां कोरोना महामारी पूरी दुनिया के लिए मुसीबत बनी हुई है। वहीं, सेक्टर-69 के एक नामी प्राइवेट अस्पताल की वजह से इलाके के सैकड़ों परिवार आफत में आ गए हैं।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि अस्पताल ने रिहाइशी एरिया वाली साइड एक गेट गैर कानूनी तरीके से रखा हुआ है। उसी से कोरोना मरीजों को आना जाना और शव को भेजा जाता है। इलाके के लोगों ने इस संबंध में सीएम पंजाब को फोटो व लिखित शिकायत भेजी है। साथ ही साफ किया है कि अगर इस दिशा में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो लोग कोर्ट की शरण लेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस संबंधी सेक्टर-69 के पूर्व पार्षद सतबीर सिंह धनोआ, सोसाइटी के प्रधान अवतार सिंह समेत अन्य मेंबरों ने सीएम को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि अस्प्ताल की तरफ से रिहाइशी एरिया की साइड गैर कानूनी तरीके से गेट निकाला हुआ है। इसे कोरोना से संबंधित मरीजों को आने ले जाने के लिए इस्तेमाल होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह सोसाइटी में कोरोना फैलने का खतरा है और इस गेट को तुरंत बंद करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीएम को गेट की फोटो और अन्य जानकारियां भी भेजी हैं। इस मामले को लेकर सारी सोसाइटी एकजुट है। पूर्व पार्षद सतबीर सिंह धनोआ ने कहा कि अस्पताल की गतिविधियों से रिहायशी इलाके के लोग परेशान है। उन्होंने इलाके के लोगों को साथ लेकर अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की कोशिश भी की गई थी। लेकिन कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं था। उन्होंने बताया कि अस्पताल के प्रमाणित नक्शे में गेट शामिल नहीं है। जिस कारण अस्पताल की यह कार्रवाई गमाडा के नियमों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि अगर यह गेट बंद नहीं किया गया तो आने वाले समय में इस मामले को लेकर अदालत जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed