फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Principals of 32 schools honored for increasing enrollment by more than twenty five percent

पच्चीस फीसदी से अधिक दाखिला बढ़ाने वाले 32 स्कूलों के प्रिंसिपल सम्मानित

Fri, 09 Jul 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Principals of 32 schools honored for increasing enrollment by more than twenty five percent
मोहाली। कोरोना काल में सरकारी स्कूलों में पच्चीस फीसदी तक दाखिला संख्या बढ़ाने वाले 32 स्कूलों के प्रिंसिपलों को वीरवार को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी जरनैल सिंह ने प्रिंसिपलों को सम्मानित किया। यह समारोह जिला शिक्षा अधिकारी सीनियर सेकेंडरी रविंदर कौर की देखरेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की श्रेणी में मॉडल स्कूल खरड़, सिंघपुरा, लोहगढ़, हाई स्कूल की श्रेणी में देसूमाजरा, बलटाना, रडियाला, फेज-5 और धर्मगढ़ शामिल हैं। जबकि मिडिल स्कूलों में चाचूमाजरा, फेज-2 का स्कूल, डरिह, मुंडी खरड़, स्याऊं, बैरोपुर, फेज-11, फेज-6, मलिकपुर, फेज-10, ढकोली, हरिपुर हिंदुुआ, घोलूमाजरा, तारापुर बेला, चटौली, निहोलका, बल्लो माजरा, नगला, बडाली, भागो माजरा, दुराली, चटौली और मोहाली के सरकारी हाई स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के पढ़ने से कई स्कूलों में शिक्षकों के पद खत्म हो रहे थे, जो कि अब खत्म होने से बच गए हैं। इसके लिए स्कूल प्रिंसिपल प्रशंसा के पात्र हैं। उप जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर कौर ने कहा कि सरकारी स्कूूलों में दी जा रही सुविधाओं का स्तर सुधरने से लोगों का अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का रूझान बढ़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन में सुधार होगा। उन्हें स्कूल प्रिंसिपलों और उनकी टीमों की ओर से किए जा रहे काम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed