फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pressure exceeding the sanctioned load; sparks flying from power lines

Mohali News: तय लोड से ज्यादा दबाव, बिजली के तारों से छूट रहीं चिंगारियां

Sun, 19 Jul 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Pressure exceeding the sanctioned load; sparks flying from power lines
जीरकपुर। बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ने से व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार देर रात शहर के दो इलाकों में बिजली की तारों से तेज चिंगारियां निकलीं और आग की लपटें उठीं। भबात के गुरुदेव नगर और बलटाना के हेम विहार में हुई इन घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई। गुरुदेव नगर में तारों से निकलती चिंगारियां देखकर लोग घरों से बाहर आ गए। यह दृश्य ऐसा था मानो दिवाली पर आतिशबाजी हो रही हो।
विज्ञापन

राहत की बात यह रही कि बिजली विभाग की टीम ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया। इससे किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया। इसी दौरान, बलटाना के हेम विहार में ट्रांसफार्मर को जाने वाली बिजली की लाइन में भी आग लग गई। दोनों घटनाओं के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें चिंगारियां और आग की लपटें साफ दिख रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी से बिजली की खपत बढ़ने के कारण लाइनों पर अत्यधिक दबाव पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि समय पर कार्रवाई न होती तो आग फैलकर बड़ा नुकसान कर सकती थी। गुरुदेव नगर में स्पार्किंग के बाद बिजली विभाग ने शनिवार सुबह कार्रवाई की। क्षतिग्रस्त बिजली की तारों को तत्काल बदल दिया गया। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे नेटवर्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed