{"_id":"6aeb9ab8bb415b0fae0208c7","slug":"preparations-for-dhanteras-markets-buzz-with-activity-shops-adorned-with-new-varieties-mohali-news-c-71-1-mli1018-148635-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस की तैयारी : बाजारों में रौनक, नई वैराइटी से सजी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस की तैयारी : बाजारों में रौनक, नई वैराइटी से सजी दुकानें
विज्ञापन
फेज-3बी2, फेज-5 और फेज-7 के बाजार बर्तनों से लेकर ज्वेलरी और सजावटी सामान से सजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। धनतेरस और दिवाली की तैयारियों के साथ शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानें नए सामान से सजा दी हैं। फेज-3बी2, फेज-5 और फेज-7 के बाजारों में बर्तनों, कपड़ों, आभूषणों और सजावटी सामान के कई विकल्प उपलब्ध हैं। धनतेरस पर शुभ खरीदारी के लिए दुकानदार आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। फेज-3बी2 में बर्तनों की दुकानों पर विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां स्टील, पीतल और अन्य धातुओं के बर्तनों की नई वैराइटी सजाई गई है। बर्तन दुकानदार मनोज ने बताया कि धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह रहता है। उन्होंने कहा कि दुकानों में हर बजट के अनुसार सामान उपलब्ध है। ग्राहकों की पसंद के अनुसार नए डिजाइन और उपयोगी बर्तनों की कई वैराइटी मंगवाई गई हैं। फेज-5 और फेज-7 के बाजारों में सराफा दुकानों पर भी त्योहार की रौनक है। सराफा दुकानदार बलजीत ने बताया कि इस बार धनतेरस के लिए कई नए डिजाइन के गहने उपलब्ध हैं। सोने-चांदी के आभूषणों में नए डिजाइन और आकर्षक वैरायटी ग्राहकों के लिए तैयार की गई हैं। बलजीत ने बताया कि लोगों में त्योहार को लेकर खास उत्साह है और खरीदारी के लिए ग्राहक बाजारों का रुख कर रहे हैं। दिवाली पर घरों को सजाने के लिए भी बाजारों में खूब विकल्प हैं। पारंपरिक मिट्टी के दीयों के साथ डिजाइनर दीये, रंग-बिरंगी झालर, एलईडी और सजावटी रोशनी दुकानों की शोभा बढ़ा रही हैं। पूजा और रसोई में इस्तेमाल होने वाले सामान की भी नई वैरायटी मौजूद है। कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए नए डिजाइन के परिधान उपलब्ध हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस नजदीक आने के साथ बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी।