फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances after delivery

गर्भवती महिला की डिलीवरी के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 08 Feb 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances after delivery
मोहाली। जिला सिविल अस्पताल में रविवार को देर शाम एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही के कारण मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बनूड़ के रहने वाले बिट्टू ने अस्पताल प्रबंधन को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सोनम गर्भवती थी, जिसे शनिवार देर शाम जिला सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। रविवार दोपहर को सोनम ने बेटी को जन्म दिया, इसके बाद देर शाम सोनम की तबीयत अचानक बिगड़ गई तो इसकी जानकारी तुरंत वार्ड में मौजूद डाक्टरों को दी गई। डाक्टरों ने सोनम का इलाज शुरू कर दिया और कुछ देर बाद ही डाक्टरों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया। सोनम की मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और रोते हुए डाक्टरों पर इलाज के नाम पर लापरवाही करने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन

विसरा की रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई
बिट्टू की शिकायत पर संबंधित डाक्टरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर जांच के लिए उसका विसरा लैब में भेज दिया गया है। उसके विसरा की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. नवदीप सैणी, मेडिकल सुपरवाइजर, जिला सिविल अस्पताल, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed