{"_id":"6a42dc597886fdee9c001dec","slug":"power-outages-lasting-11-to-20-hours-chaos-in-baltana-dhakoli-and-krishna-homes-mohali-news-c-71-1-mli1017-144129-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 11 से 20 घंटे तक बिजली गुल, बलटाना, ढकोली, कृष्णा होम्स में हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 11 से 20 घंटे तक बिजली गुल, बलटाना, ढकोली, कृष्णा होम्स में हाहाकार
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना और ढकोली क्षेत्र में रविवार को बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ इलाकों में 11 घंटे तो कुछ में 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लोगों को बिना बिजली के रात बितानी पड़ी, जिससे इन्वर्टर की बैटरियां भी ठप हो गईं और मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पाए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने दो घंटे में आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन दिया, लेकिन बिजली अगले दिन सुबह तक नहीं आई।
गर्मी के कारण लोग रविवार की छुट्टी पर घर में आराम करना चाहते थे। लेकिन बिजली कटौती ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। कई परिवारों को सारी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। बलटाना के सैणी विहार-1 में एक परिवार ने तो अपनी गाड़ी में सोकर रात बिताई। बिजली बोर्ड के अधिकारी हर दो घंटे बाद बिजली आने का झूठा आश्वासन देते रहे। यह सिलसिला पूरी रात और अगले दिन तक चलता रहा। लंबी कटौती के कारण घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। लोगों के मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पाए, जिससे संपर्क में भी दिक्कत आई।
बलटाना और पटियाला सड़क पर लंबी कटौती
बलटाना के सैणी विहार-1 में शाम छह बजे बिजली गुल हुई, जो अगले दिन शाम पांच बजे बहाल हुई। इस क्षेत्र में करीब 23 घंटे तक बिजली नहीं थी। पटियाला सड़क स्थित एकेएस कॉलोनी-1 में देर रात बिजली गुल हुई। जांच में पता चला कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर बंद हो गया था। स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का इंतजार किए बिना खुद तारों को ठीक करने का प्रयास किया। इस छेड़छाड़ के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इसे लेकर लोगों के बीच कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
कृष्णा होम्स और कृष्णा एनक्लेव में भी अंधेरा
कृष्णा होम्स और कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी में रात दस बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। यह अगले दिन सुबह 11 बजे बहाल हुई, यानी करीब 13 घंटे तक बिजली नहीं थी। गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर सड़कों पर खड़े होकर बिजली बोर्ड के अधिकारियों को फोन करते रहे। कृष्णा होम्स कॉलोनी के प्रधान चौतार रावत ने बताया कि उन्होंने पूरी रात बिजली बोर्ड के अधिकारियों को फोन करते हुए बिताई। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी कटौती से इन्वर्टर की बैटरी खत्म हो गई। मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पाए।
गर्मी और बढ़ी मांग बनी वजह
वार्ड-चार की पार्षद अल्का सैणी के अनुसार दो दिन से पड़ रही भीषण गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सैणी विहार-1 में बिजली की मांग अचानक बढ़ने से तारें शॉर्ट हो गईं। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को बुलाया गया। वे लाइनों में आए फॉल्ट को ठीक करने में लगे हुए हैं।
अचानक गर्मी ज्यादा बढ़ जाने से लोड बढ़ गया, जिसकी असर यह हुआ कि लाइन ओवरलोड होकर खराब हो गई। उनकी टीम रात ही लाइनों को ठीक करने में लग गई, जिसको ठीक करने में थोड़ा समय लग गया। फिर भी सोमवार शाम तक जहां-जहां बिजली कटौती हुई, उसको पहले की तरह सामान्य कर लिया गया। -हेमंत कुमार, एसडीओ, बिजली बोर्ड, जीरकपुर।