फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Power outages disrupted normal life in Mohali

Mohali News: मोहाली में बिजली की आंख मिचौली ने बिगाड़ा जनजीवन

Tue, 10 Jun 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Power outages disrupted normal life in Mohali
मोहाली। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण बिजली संकट ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। 42 डिग्री सेल्सियस की झुलसाती गर्मी के बीच बिजली की लगातार कटौती और फॉल्ट्स ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, एसी-कूलर बंद पड़े हैं, और लोग रातें छतों, बालकाॅलोनियों और आंगनों में बिताने को मजबूर हो गए हैं। गर्मी हो तो बिजली चली जाती है, बारिश हो तो भी बिजली चली जाती है। शहर के फेज 11 में अघोसित बिजली कट लग रहे हैं। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं, सनी एनक्लेव के हालात और भी गंभीर हैं। कभी पूरी रात तो कभी पूरा दिन बिजली गायब रहती है। 3 से 4 घंटे की कटौती तो आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बिना पूर्व सूचना बिजली काट दी जाती है। एरोसिटी में आधुनिक टाउनशिप होने के बावजूद एरोसिटी की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। सुबह के समय बिना सूचना कटौती आम है, जिससे पानी की आपूर्ति भी बाधित होती है। वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू उपकरण जल रहे हैं और आर्थिक नुकसान हो रहा है। मरम्मत में देरी और श्रमिकों की कमी से लोग और भी परेशान हैं। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी यहीं हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed