फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Postpone counseling till Supreme Court's decision on cheating in NEET exam: Balbir Sidhu

नीट परीक्षा में नकल के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक काउंसलिंग स्थगित करें : बलबीर सिद्धू

Thu, 13 Jun 2024 05:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Postpone counseling till Supreme Court's decision on cheating in NEET exam: Balbir Sidhu
मोहाली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए ली गई नीट परीक्षा में पेपर लीक समेत धोखाधड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फै आने तक काउंसलिंग तत्काल स्थगित की जाए। सिद्धू ने कहा कि चूंकि इस गंभीर मामले से हजारों प्रतिभाशाली छात्रों का भविष्य जुड़ा है, इसलिए केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एक भी योग्य छात्र प्रवेश से वंचित न रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रों की आशंका सही प्रतीत हो रही है क्योंकि 67 छात्रों ने कुल में से 720 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पिछले वर्षों में पूरे अंक मिले थे उन विद्यार्थियों की संख्या एक, दो या अधिकतम तीन तक सीमित कर दी गई है। यह तथ्य कि पूर्ण अंक प्राप्त करने वाले ये छात्र केवल 6 परीक्षा केंद्रों से संबंधित हैं, पेपर लीक या नकल जैसी धांधली की ओर भी इशारा करते हैं। केंद्र सरकार और उससे जुड़ी संस्थाओं की गरिमा और विश्वसनीयता भी जुड़ी है, जिसे हर हाल में बरकरार रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़ी संस्थाओं के साथ-साथ केंद्र सरकार की भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हुई है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुरंत इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करना चाहिए और छात्रों को न्याय देना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed