फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police will install complaint boxes in cities and villages

Mohali News: पुलिस शहर और गांवों में लगाएगी शिकायत बॉक्स

Fri, 27 Oct 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Police will install complaint boxes in cities and villages
मोहाली। नशे के खिलाफ मुहिम के तहत पुलिस ने गांवों और मोहल्लों में अलग-अलग जगहों पर शिकायत-सुझाव पेटियां लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि सब-डिवीजन-2 के अंतर्गत आने वाले सभी पुलिस स्टेशनों के गांवों और मोहल्लों में अलग-अलग जगहों पर सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी। विधायक कुलवंत सिंह ने वीरवार को इस मुहिम की पुलिस अधिकारियों, पार्षदों और समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर शुरुआत की। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि यह मोहाली पुलिस की एक नई पहल है। यह देखा जाता है कि लोग आपराधिक प्रकार के लोगों के बारे में शिकायत करने से डरते हैं, लेकिन विभिन्न स्थानों पर सुझाव बक्से स्थापित कर अब लोग बेखौफ बिना किसी डर के इन सुझाव बॉक्स में शिकायतें व सुझाव भेज सकेंगे। इन शिकायतों को डीएसपी हरसिमरन सिंह बल की देखरेख में खोला जाएगा और उन शिकायतों का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर एसपी सिटी आकाशदीप सिंह औलख, एसपी इनवेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़, मोहाली नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर ऋषभ जैन, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और आसपास के गांवों के सरपंच पंच और मोहाली के कई पार्षद भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed